Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • ग्रीष्मावकाश और दीर्घावकाश वेतन को लेकर अतिथि शिक्षकों का धरना
  • अल्मोड़ा

ग्रीष्मावकाश और दीर्घावकाश वेतन को लेकर अतिथि शिक्षकों का धरना

AltnewsUttarakhand 18/09/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। उत्तराखंड में अतिथि शिक्षकों का आक्रोश अब आंदोलन का रूप ले चुका है। गुरुवार को बड़ी संख्या में अतिथि शिक्षकों ने मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय अल्मोड़ा का घेराव किया और ग्रीष्मावकाश एवं दीर्घावकाश के दौरान वेतन न मिलने पर नाराजगी जताई। शिक्षकों ने कहा कि यह आंदोलन अब अनिश्चितकालीन धरने के रूप में जारी रहेगा। अतिथि शिक्षकों का कहना है कि बीते कई वर्षों से उन्हें ग्रीष्मावकाश और दीर्घावकाश के दौरान मानदेय मिलता आया है, लेकिन वर्ष 2025 में इस अवधि का मानदेय आहरित नहीं किया गया। इससे नाराज होकर उन्हें मजबूरन धरने पर बैठना पड़ा है। संगठन की जिलाध्यक्ष डोली धौनी ने कहा कि जब तक शिक्षकों का वेतन आहरित नहीं होता, तब तक धरना जारी रहेगा। उन्होंने मुख्य शिक्षा अधिकारी से मांग की कि अविलंब जून और जनवरी माह का रोका गया मानदेय दिया जाए। इस मामले पर मुख्य शिक्षा अधिकारी अत्रेश सयाना ने कहा कि अतिथि शिक्षकों को शासनादेश के अनुरूप कार्य अवधि का ही वेतन दिया जा रहा है। जितने दिन वे विद्यालयों में कार्यरत रहते हैं, उसी अवधि का भुगतान किया जाता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी जिले में ग्रीष्मावकाश और दीर्घावकाश के समय का मानदेय नहीं दिया जा रहा है। सभी स्थानों पर शासनादेश का पालन करते हुए ही भुगतान किया जा रहा है और अल्मोड़ा में भी वही प्रक्रिया अपनाई जा रही है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा: मरीज की मौत पर परिजनों ने की जांच और कार्रवाई की मांग
Next: अल्मोड़ा: केंद्रीय मंत्री के बयान पर कांग्रेस आक्रोशित, किया विरोध प्रदर्शन

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.