Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • गुरिल्लों की जन जागरण रथ यात्रा पहुंची रानीखेत
  • अल्मोड़ा

गुरिल्लों की जन जागरण रथ यात्रा पहुंची रानीखेत

AltnewsUttarakhand 29/06/2023 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। एसएसबी स्वयं सेवक कल्याण समिति की रथयात्रा गुरुवार को मछोड़, भतरौंजखान होते हुए सुभाष चौक रानीखेत पहुंची। जहाँ पर पत्रकार वार्ता कर एसएसबी स्वयं सेवक कल्याण समिति के अध्यक्ष ब्रह्मानंद डालाकोटी ने कहा कि आतंकवादी, अलगाववादी घटनाओं को रोकने, सीमाओं से घुसपैठ रोकने में आज भी गुरिल्लायुक्त सुरक्षा प्रणाली उतनी ही कारगर सिद्ध होगी जितनी 1963 में गठन के समय थी। हमारी मांग है कि केन्द्र सरकार हमारी बात सुने और एसएसबी सिफारिशों को लागू करे। सत्यापन से वंचित गुरिल्लों का सत्यापन करे तथा राज्य सरकार गुरिल्लों के लिए जारी शासनादेशों को समय समय पर लिए गये निर्णयों का अनुपालन करे। ब्रह्मानंद डालाकोटी ने बताया कि हमारे गुरिल्लों की जन जागरण रथ यात्रा पूरे उत्तराखण्ड के लिए निकली हुई है। अल्मोड़ा जिला मुख्यालय में हमारे धरने को 5000 दिन पूरे होने पर भी जब सरकार ने हमारी मांगों का संज्ञान नहीं लिया, तब हमने रथ यात्रा की शुरुआत की। उन्होंने कहा जम्मू कश्मीर का आतंकवाद हो, चाहे मणिपुर हिंसा हो, कही नक्सलवादी गतिविधियां हो, चाहे भारत में कही से नशे के सामान का आयात हो रहा हो गुरिल्लानीति आज भी उपयोगी है। अभी कुछ ही दिन पहले नेपाल सीमा पर गतिविधियों के समाचार मिले हैं, इन सभी घटनाओं की निगरानी और रोक में आज भी गुरिल्लों का उतना ही महत्व है, जितना की 1962-63 की सरकार ने समझा था। इसीलिए हमारा सरकार से यही कहना है कि आतंकवाद को खत्म करने में सरकार के गुरिल्ला प्रशिक्षितों का उपयोग किया जाए, और जनहित में उनका लाभ लिया जाए। इस अवसर पर संगठन के जिलाध्यक्ष शिवराज बनौला, रानीखेत प्रभारी रामेश्वर गोयल, अनिल पंत, त्रिलोक सिंह अधिकारी, दिवान मेहरा, ललिता उप्रेती, कमला पंत, शंकर सिंह बिष्ट आदि उपस्थित रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: प्राकृतिक चिकित्सा कार्यशाला के चतुर्थ दिवस में मृदा चिकित्सा की विधि सिखाई
Next: उत्तराखंड शासन ने 36 IAS और PCS के किए तबादले

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.