Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • गुरिल्लाओं को मुख्यमंत्री आवास कूच करने से रोका
  • देहरादून

गुरिल्लाओं को मुख्यमंत्री आवास कूच करने से रोका

AltnewsUttarakhand 02/09/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)। एसएसबी से प्रशिक्षित गुरिल्लाओं ने मणिपुर की तर्ज पर सरकारी विभागों में समायोजन समेत तीन मांगों को लेकर सोमवार को दून में मुख्यमंत्री आवास कूच किया, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया। इस दौरान गुरिल्लाओं के एक प्रतिनिधिमंडल को सचिवालय में बैठक के लिए बुलाया गया। सरकार की ओर से उन्हें शीघ्र कार्यवाही का आश्वासन मिला है। गुरिल्लाओं ने चेतावनी दी कि यदि दो दिन में निर्णय नहीं हुआ, तो दोबारा सीएम आवास कूच किया जाएगा। एसएसबी प्रशिक्षित गुरिल्ला संगठन और युवा प्रशिक्षित गुरिल्ला संगठन से जुड़े गुरिल्ला सुबह 10 बजे परेड ग्राउंड में एकत्रित हुए और जूलूस लेकर सीएम आवास की ओर बढ़े। विरोध को देखते हुए तत्काल गुरिल्लाओं के एक प्रतिनिधिमंडल को वार्ता के लिए सचिवालय बुलाया गया। इसपर अन्य गुरिल्ला एस्लेहॉल के समीप धरने पर बैठ गए। दोपहर करीब 02 बजे प्रतिनिधिमंडल सचिवालय से वार्ता कर लौटा। इस दौरान जमकर नारेबाजी हुई। सीओ डालनवाला अभिनय चौधरी ने वार्ता में हुए निर्णय गुरिल्लाओं के सामने रखे। प्रशासन के प्रतिनिधि के रूप में एसडीएम हरिगिरी मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि सरकार की ओर से सकारात्मक निर्णय लिया जाएगा। विभागों को गुरिल्लाओं के समायोजन के लिए पत्राचार किया जा रहा है। मौके पर जिलाध्यक्ष टिहरी दिनेश प्रसाद गैरोला, महासचिव प्रेमलाल उनियाल, अनिल प्रसाद भट्ट, प्रशांत थपलियाल, गजेंद्र सिंह चौहान, मनवीर जयाड़ा, जसपाल चौहान, मोहन सिंह, बुद्धिराम, ऊमापति जोशी, रणवीर सिंह आदि मौजूद थे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: महिला अपराधों पर पूर्व सीएम रावत का सरकार पर हमला
Next: नौ सितंबर को मंत्री महाराज के आवास का घेराव करेंगे प्रधान

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.