Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • हरिद्वार
  • हरिद्वार में उमड़ी भीड़, हाईवे पर लंबा जाम
  • हरिद्वार

हरिद्वार में उमड़ी भीड़, हाईवे पर लंबा जाम

AltnewsUttarakhand 12/05/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

हरिद्वार(आरएनएस)। चारधाम यात्रा शुरू होने और रविवार के अवकाश का असर हरिद्वार में देखने को मिला। रविवार को हरिद्वार में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। हरकी पैड़ी के गंगा घाट पर सुबह से ही श्रद्धालु गंगा में डुबकी लगाते दिखे। गंगा घाटों पर सुबह से शाम तक स्नान करने वालों का सिलसिला जारी रहा। वाहनों का दबाव अधिक होने पर पंडित दीनदयाल पार्किंग के निकट हाईवे पर सुबह से वाहनों की लम्बी कतार लगी रही। जिसके चलते हाईवे पर वाहन रेंग-रेंगकर चलते रहे। जबकि पुलिस कर्मी हाईवे पर लगे जाम को खुलवाने के लिए लगातार पसीना भी बहाते दिखे। मोती बाजार, बड़ा बाजार, अपर रोड बाजार आदि में यात्रियों की भीड़ रही। हरकी पैड़ी के आसपास की पार्किंग पर भी वाहनों का जमावड़ा लगा रहा।
गर्मी का सीजन शुरू होते ही शनिवार और रविवार को आसपास के राज्यों से श्रद्धालु हरिद्वार पहुंचते हैं। वहीं 10 मई से शुरू हुई चारधाम यात्रा के कारण भी देश के विभिन्न राज्यों से यात्री हरिद्वार पहुंचने लगे हैं। जिसके चलते हरकी पैड़ी के गंगा घाटों और आसपास के बाजार श्रद्धालुओं से गुलजार होने लगे हैं।
रविवार को दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और राज्य के अलग-अलग जिलों से श्रद्धालु हरिद्वार पहुंचे। रविवार के अवकाश के चलते हरिद्वार के गंगा घाट श्रद्धालुओं से और पार्किंग वाहनों से भरी रही। सुबह से ही गंगा घाटों पर गंगा मैया के जयकारे गूंजते रहे। साथ ही साथ हरकी पैड़ी के निकट के बाजार मोती बाजार, बड़ा बाजार, अपर रोड बाजार, विष्णु घाट और रामघाट बाजार में भी श्रद्धालुओं की भीड़ रही। श्रद्धालुओं ने बाजार से जमकर खरीदारी की। लेकिन वाहनों के दबाव के कारण सुबह से ही हाईवे पर जाम की स्थिति बननी शुरू हो गई। अलनंदा होटल के निकट से आने वाली सर्विस लेन पर भी रूक-रूक कर जाम की स्थिति बनी रही। जबकि हरिद्वार से देहरादून जाने वाले वाहनों को पंडित दीनदयाल पार्किंग के निकट से जाम को झेलने में मजबूर होना पड़ा।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: हैवानियत : ससुराल में सास, पत्नी और 2 मासूमों की पीट-पीटकर हत्या, वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार
Next: मार्केट के लाभ का झांसा देकर दस लाख की धोखाधड़ी

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

गंगा में गिर रहे गंदे नालों का सिटी मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

कोर्ट का आदेश आया, तो नार्को टेस्ट के लिए भेजी जाएगी उर्मिला सनावर: एसएसपी

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार

विपक्ष ने साथ नहीं दिया, अब इस्‍तीफा देंगे विधायक उमेश कुमार

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.