Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • हैवानियत : ससुराल में सास, पत्नी और 2 मासूमों की पीट-पीटकर हत्या, वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार
  • राष्ट्रीय

हैवानियत : ससुराल में सास, पत्नी और 2 मासूमों की पीट-पीटकर हत्या, वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार

AltnewsUttarakhand 11/05/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

मधुबनी (आरएनएस)। बिहार में मधुबनी जिले के झंझारपुर थाना क्षेत्र में एक सनकी युवक ने अपनी ससुराल में सास, पत्नी और दो मासूमों की पीट-पीटकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि दरभंगा के सदतपुर निवासी पवन कुमार शुक्रवार को अपनी ससुराल सूखेत गांव आया था।
इसी दौरान रात को किसी बात को लेकर उसकी पत्नी और सास से बहस हुई। इसके बाद सभी लोग सो गए थे। इसी दौरान पवन ने अपनी पत्नी सहित चार लोगों की पीट-पीटकर हत्या कर दी। मृतकों में आरोपी की सास प्रमिला देवी, पत्नी पिंकी देवी का अलावा उसकी दो बेटियां शामिल हैं। मृतक बच्चियों की उम्र चार साल और एक साल बताई जा रही है। आरोपी ने हत्या करने में पत्थर और जांता का उपयोग किया है।
झंझारपुर के थाना प्रभारी रंजीत कुमार ने बताया, घटना की सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी पैसे की मांग कर रहा था, जिसे लेकर विवाद की बात बताई जा रही है। घटना के बाद आरोपी फरार बताया जा रहा है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: कोकीन तस्कर को शरण देने वाली महिला पर केस
Next: हरिद्वार में उमड़ी भीड़, हाईवे पर लंबा जाम

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • राष्ट्रीय

बद्रीनाथ धाम में तप्त कुंड में स्नान के दौरान दो महिला श्रद्धालुओं की मौत

AltnewsUttarakhand 11/09/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय

डीआरडीओ गेस्ट हाउस प्रबंधक जासूसी के आरोप में गिरफ्तार, आईएसआई को भेजी थी गुप्त जानकारी

AltnewsUttarakhand 13/08/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

साइबर फ्रॉड मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, दिल्ली, गुरुग्राम और देहरादून में 11 ठिकानों पर की छापेमारी

AltnewsUttarakhand 06/08/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.