Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • हर्षोल्लास के साथ मनाया जायेगा स्वतन्त्रता दिवस
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

हर्षोल्लास के साथ मनाया जायेगा स्वतन्त्रता दिवस

AltnewsUttarakhand 06/08/2020 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। अपर जिलाधिकारी बी०एल० फिरमाल की अध्यक्षता में स्वतन्त्रता दिवस को मनाये जाने के सम्बन्ध में एक बैठक कलैक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई। उन्होंने बताया कि इस वर्ष स्वतन्त्रता दिवस पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जायेगा हालांकि कोविड-19 संक्रमण के फैलाव के मददेनजर गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा जारी गाइड लाईन का पूर्ण ध्यान रखा जायेगा। उन्होंने बताया कि 15 अगस्त के दिन प्रात: 9:00 बजे झण्डारोहण कार्यक्रम सभी कार्यालयों में आयोजित किया जायेगा। इसमें सामाजिक दूरी, मास्क पहनना व सेनिटाईजेशन किया जाना आवश्यक है। वही कलैक्ट्रेट में 9:30 बजे झण्डा फहराया जायेगा। उन्होंने बताया कि कोविड-19 को देखते हुए इस वर्ष बड़ी सभा, प्रभातफेरी और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित नहीं किये जायेंगे। अपर जिलाधिकारी ने बताया कि इस दिन कोविड-19 के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले चिकित्सकों व सफाई कर्मचारियों को सम्मानित किया जायेगा। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी व अधिशासी अधिकारी नगरपालिका को अच्छा कार्य करने वाले कार्मिकों की सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि इस दिन देशभक्ति गीत व देश की अखण्डता व एकता को बनाये रखने वाली धुन केबल व लाउडस्पीकर के माध्यम से चलाये जाय साथ ही लोगो को 15 अगस्त की महत्ता के बारे में भी बताया जाय। अपर जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को केन्द्र सरकार द्वारा जारी गाइड लाईन के अनुसार समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिये। बैठक में उपजिलाधिकारी सीमा विश्वकर्मा, पुलिस उपाधीक्षक बीर सिंह, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 योगेश पुरोहित, मुख्य शिक्षाधिकारी एच0बी0 चन्द, परियोजना निदेशक नरेश कुमार, आपदा प्रबन्धन अधिकारी राकेश जोशी, अधिशासी अधिकारी नगरपालिका आदि उपस्थित थे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: कल्पना कृति जन महिला जागृति समिति द्वारा बांटे गए मास्क
Next: द्वाराहाट से लापता महिला का शव भीमताल झील से बरामद

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.