Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • कंपनी के साथ मिल 70 से अधिक लोगों को फर्जीवाड़े से बेची जमीन, केस दर्ज
  • देहरादून

कंपनी के साथ मिल 70 से अधिक लोगों को फर्जीवाड़े से बेची जमीन, केस दर्ज

AltnewsUttarakhand 06/04/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।  जमीन बेचने के नाम पर एक कंपनी के साथ मिलकर कुछ लोगों ने 70 से 80 लोगों के साथ धोखाधड़ी कर दी। आरोप है कि इन लोगों ने अपने नाम की जमीनों को लोगों को बेचा और फिर इस पर कब्जा नहीं दिया। मामला एसआईटी के पास पहुंचा तो सामने आया कि जो जमीनें बेची गई हैं वह बेचने वालों की थी नहीं। दो अलग-अलग शिकायतों के आधार पर एसआईटी की संस्तुति पर रायपुर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में जांच की जा रही है। रायपुर थानाध्यक्ष प्रदीप नेगी ने बताया कि एसआईटी स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन ने इस मामले में जांच की है। एसआईटी को पहले मयूर विहार दिल्ली के रहने वाली रश्मि जुनेजा, गुलशन जुनेजा आदि ने शिकायत की। बताया था कि उन्होंने पिछले साल अक्तूबर में रायपुर क्षेत्र के औली रोड पर आशु शर्मा और अंजली शर्मा से करीब पांच बीघा जमीन खरीदी थी। उन्हें इन जमीनों पर कब्जा नहीं दिया गया। इस संबंध में एसआईटी ने पहले भी मुकदमे के लिए थाने को लिखा था। अब इसी जमीन को खरीदने के संबंध में डालनवाला निवासी शोभाराम रतूड़ी, गाजियाबाद के वसुंधरा निवासी सविता रतूड़ी और रिंग रोड लाडपुर की रहने वाली विजय लक्ष्मी नौटियाल ने एसआईटी को शिकायत की है। इनके साथ भी धोखाधड़ी का पुराना तरीका ही अपनाया गया है। इन्हें जमीन बेची गई और बैनामा भी किया गया। लेकिन, जब कब्जा लेने पहुंचे तो पता चला कि यह जमीन वह नहीं जो कि उन्हें बेची गई है।
एसआईटी ने जांच में पाया है कि जमीन खरीदने वालों से आईएफआई रियलटी प्राइवेट लिमिटेड ने जमीन बेचने की डील की थी। इनसे जो धन मिला वह भी इस कंपनी के खाते में ही जमा किया गया। इस मामले की गहराई से जांच की गई तो पता चला कि कंपनी के साथ मिलकर कैनाल रोड निवासी आशु शर्मा, काशीपुर ऊधमसिंहनगर निवासी अंजलि शर्मा और कांता गुप्ता ने मिलकर यह धोखाधड़ी की है। एसओ ने बताया कि एसआईटी के विशेष कार्याधिकारी अजब सिंह चौहान तहरीर दी। बताया कि इस तरह से इन लोगों ने 70 से 80 लोगों के साथ धोखाधड़ी की। अजब सिंह चौहान की शिकायत पर रायपुर थाने में तीनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: हाथ से सोने की अंगूठी साफ कर बाबा फरार
Next: दुकान संचालक के खाते से निकाले 4.94 लाख, कर्मचारी पर केस

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.