Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • राजकीय होटल मैनेजमेन्ट एवं कैटरिंग संस्थान अल्मोड़ा में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता के अंतर्गत क्विज प्रतियोगिता का आयोजन
  • अल्मोड़ा

राजकीय होटल मैनेजमेन्ट एवं कैटरिंग संस्थान अल्मोड़ा में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता के अंतर्गत क्विज प्रतियोगिता का आयोजन

AltnewsUttarakhand 31/05/2022 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। जगत सिंह बिष्ट राजकीय होटल मैनेजमेन्ट एवं कैटरिंग संस्थान, अल्मोडा में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता के अर्न्तगत सोमवार, 30 मई को चारों हाउस के बीच विषय सम्बन्धी विवज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें येलो हाउस के शुभम नेगी, विषारद, भाष्कर जोशी और विकास राजश्वरी की टीम ने 75 अंक लेकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान पर रेड हाउस से काजोल, विपुल भाकुनी, राहुल और रितेश बृजवाल की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया विषय सम्बन्धी क्विज प्रतियोगिता का संचालन संस्थान की प्रवक्ता सुरभि जोशी के द्वारा किया गया। क्विज प्रतियोगिता को सफल कराने में डा० नीलम परिहार, प्रवक्ता विजय प्रताप सिंह, भरत पाण्डे एवं भानु प्रताप सिंह ने सहयोग किया आज मंगलवार का पूरे वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के अन्तर्गत एन०टी०डी० स्थित कीड़ा स्थल में फुटबाल प्रतियोगिता के साथ सम्मापन किया गया, फुटबाल के सेमी फाइनल मैच ब्लू हाउस और ग्रीन हाउस के मध्य खेला गया जिसमें ग्रीन हाउस के प्रियांशु जोशी द्वारा एकमात्र गोल से ग्रीन हाउस फाइनल में प्रवेश किया गया। वहीं दूसरी और खेला गया सेमीफाइनल मैच यलो हाउस और रेड हाउस के बीच खेला गया जिसमें रेड हाउस ने 04 और यल्लो हाउस द्वारा 01 गोल किया गया। रेड हाउस के आकाश रावत द्वारा 02 गोल व एक-एक गोल रितेश बृजवाल और गौरव विष्ट के द्वारा अपनी टीम को फाइनल में पहुंचाने के लिए किये गये, जबकि यल्लो हाउस की ओर से एकमात्र 01 गोल अपनी टीम के लिए किया गया। फाइनल मैच ग्रीन हाउस और रेड हाउस की बीच खेला गया जिसमें पहले हाफ में एकमात्र गोल प्रियांशु जोशी द्वारा अपने हाउस के लिए किया गया दूसरे हाफ में ग्रीन हाउस के राहुल नेगी द्वारा लगातार दो गोल करने के कारण रेड हाउस दबाव में आ गयी। रेड हाउस के आकाश रावत द्वारा एक गोल किये जाने से थोड़ा रेड हाउस की टीम ने वापसी की कोशिश की लेकिन ग्रीन हाउस के प्रियांशु जोशी व महेश नेगी द्वारा एक-एक गोल कर अपनी जीत को सुनिश्चित कर दिया। इस तरह ग्रीन हाउस ने 5-1 से जीतकर फाइनल अपने नाम कर लिया। फुटबाल मैच का उद्घाटन एन०टी०डी० क्षेत्र के सभासद और होटल मैनेजमेन्ट संस्थान के पूर्व छात्र सौरभ वर्मा द्वारा किया गया। फुटबाल मैच के निर्णायक / रेफरी की भूमिका में हिमांशु रावत और सहायक रेफरी सोनू रहे। संस्थान के वरिष्ठ प्रवक्ता क्रीड़ा अधिकारी धीरेन्द्र सिंह मर्तोलिया ने सभी छात्र-छात्राओं और सभी सहयोगियों को वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता को सफलतापूर्वक कराने के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने बताया कि संस्थान के प्रधानाचार्य / उपजिलाधिकारी द्वाराहाट जयवर्धन शर्मा द्वारा सभी छात्र-छात्राओं को अगले सप्ताह पुरस्कार वितरण और वर्ष 2021-22 के विजेता हाउस को पुरस्कृत किया जायेगा। उनके द्वारा सभी छात्र-छात्राओं को अब परीक्षाओं के लिए तैयारी करने को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। इस सभी प्रतियोगिता में डा० नीलम परिहार, सुरभि जोशी, भरत पाण्डे, विजय प्रताप सिंह के साथ संस्थान के काजोल, कमल, निशा, प्रियका उन्नति, शुभम नेगी, नीरज बोरा, अनिल, सुनील, रोहित रावत, सागर जीना, प्रियांशु, कृष्ण मेर, उदय रावत, भरत रक्षित, भानू पुरोहित आदि छात्र-छात्राएं मौजूद थे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: गबन के मामले के आरोपी की जमानत याचिका खारिज
Next: धोखाधड़ी और गबन के मामले में अभियुक्त की याचिका ख़ारिज

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.