Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • होली महोत्सव के समापन दिवस पर आयोजित हुए विभिन्न सांस्कृतिक रंगारंग कार्यक्रम
  • अल्मोड़ा

होली महोत्सव के समापन दिवस पर आयोजित हुए विभिन्न सांस्कृतिक रंगारंग कार्यक्रम

AltnewsUttarakhand 11/03/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा के ऐतिहासिक मल्ला महल में चल रहे होली महोत्सव के तृतीय एवं समापन दिवस पर विभिन्न सांस्कृतिक रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। नशा मुक्त होली की थीम के साथ आयोजित होली महोत्सव में कुमाऊं की विभिन्न सांस्कृतिक छटाएं देखने को मिली। इस आयोजन में कुमाऊं के विभिन्न अंचलों में प्रचलित विभिन्न प्रकार की होली को कलाकारों ने प्रदर्शित किया। कार्यक्रम में पहुंचे जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय ने कहा कि अल्मोड़ा को सांस्कृतिक राजधानी के रूप में पहचाना जाता है। इसकी सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने एवं अल्मोड़ा में नशे के प्रभाव को घटाने के साथ साथ लोगों को इसके दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने के लिए इस पहल को किया गया है। उन्होंने कहा कि कुमाऊं में विशेषकर अल्मोड़ा की संस्कृति देश भर में प्रसिद्ध है। इसको संरक्षित करने के लिए ऐसे आयोजन कारगर सिद्ध होंगे। रंगारंग एवं संस्कृतिक कार्यक्रमों में दक्षिण भारत का शास्त्रीय नृत्य कत्थक, चंपावत के पाटी की प्रसिद्ध एवं पारंपरिक खड़ी होली, पिथौरागढ़ की पारंपरिक होली, खटीमा की पारंपरिक होली के साथ साथ अल्मोड़ा की प्रसिद्ध खड़ी होली को कलाकारों एवं होलियारों ने प्रदर्शित कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस आयोजन में कुमाऊं के जनपदों की सामूहिक होली एवं झोड़ा नृत्य ने लोगों का दिल जीता एवं संस्कृतिक प्रफुल्लन से मल्ला महल सराबोर हो गया। होली महोत्सव में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के परिणाम भी समापन पर जारी हुए। रंगोली प्रतियोगिता में रीना को प्रथम, लक्ष्मी राणा को द्वितीय तो निकिता तिवारी को तृतीय स्थान हासिल हुआ। व्यंजन प्रियोगिता में चंद्र अग्रवाल को प्रथम, गीता चम्याल को द्वितीय और अंजू अग्रवाल को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। पुरुषों की खड़ी होली गायन प्रतियोगिता में चीनाखान मोहल्ला प्रथम स्थान पर रहा। इसमें खत्याड़ी समिति को द्वितीय तथा सालम समिति को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। इस आयोजन में 38 वें राष्ट्रीय खेलों में विशिष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी पुरस्कृत एवं सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष महेश नयाल, मेयर अल्मोड़ा अजय वर्मा सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारी समेत ज़िलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय, मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी, डिप्टी कलेक्टर याक्षी अरोड़ा, अल्केश नौडियाल, क्षेत्रीय पुरातात्विक अधिकारी सीएस चौहान, तहसीलदार ज्योति धपवाल, वीथिका सहायक जन्मजेय तिवारी सहित अन्य अधिकारी, कलाकार एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: स्मार्ट मीटर और बिजली बोर्ड के निजीकरण के विरोध में धरना प्रदर्शन
Next: अल्मोड़ा में भाजपा जिला अध्यक्ष महेश नयाल का भव्य स्वागत

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.