Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • होली केवल रंगों का पर्व नहीं, बल्कि सामाजिक सौहार्द, प्रेम और एकता का प्रतीक:  राज्यपाल
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

होली केवल रंगों का पर्व नहीं, बल्कि सामाजिक सौहार्द, प्रेम और एकता का प्रतीक:  राज्यपाल

AltnewsUttarakhand 12/03/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।   राजभवन में बुधवार को हर्षोल्लास के साथ होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने प्रतिभाग किया और राजभवन परिवार के सभी सदस्यों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सभी को होली की बधाई देते हुए मिठाइयां भी वितरित की। राज्यपाल ने कहा कि होली केवल रंगों का पर्व नहीं, बल्कि सामाजिक सौहार्द, प्रेम और एकता का प्रतीक भी है। यह पर्व हमें सभी भेदभाव मिटाकर आपसी भाईचारे और सद्भाव को मजबूत करने का संदेश देता है।  होली के पावन पर्व पर राज्यपाल ने प्रदेशवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना करते हुए सुरक्षित पर्यावरण अनुकूल और सौहार्दपूर्ण होली मनाने का आग्रह किया। इस अवसर प्रथम महिला गुरमीत कौर, अपर सचिव स्वाति एस. भदौरिया, संयुक्त निदेशक सूचना डॉ. नितिन उपाध्याय, वित्त नियंत्रक डॉ. तृप्ति श्रीवास्तव, वरिष्ठ चिकित्साधिकारी डॉ. महावीर सिंह, डॉ. ए के सिंह, कम्पट्रोलर प्रमोद चमोली, प्रोटोकॉल अधिकारी संतोष सकलानी सहित राजभवन के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: दुग्ध विकास संगठन का 17 मार्च को दुग्ध संघ प्रबंध समिति के घेराव का ऐलान
Next: रोडवेज कर्मचारियों को होली पर एडवांस वेतन मिलेगा

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.