Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • हरिद्वार
  • इब्राहिमपुर में रैंप बनाने को लेकर खूनी संघर्ष, 14 लोगों पर मुकदमा
  • हरिद्वार

इब्राहिमपुर में रैंप बनाने को लेकर खूनी संघर्ष, 14 लोगों पर मुकदमा

AltnewsUttarakhand 16/10/2026 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

हरिद्वार(आरएनएस)। इब्राहिमपुर गांव में घर के गेट पर स्कूटर चढ़ाने के लिए रैंप बनाने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। दोनों ओर से जमकर लाठी-डंडे और लोहे की सरियां चलने से एक महिला समेत कई लोग घायल हो गए। महिला के सिर में 16 टांके आए हैं, जबकि एक घायल को गंभीर हालत में देहरादून स्थित हायर सेंटर रेफर किया गया। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर कुल 14 लोगों के खिलाफ क्रॉस मुकदमे दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, इब्राहिमपुर निवासी जावेद ने तहरीर देकर बताया कि नौ अक्तूबर को उसके चाचा चांद खां घर के गेट पर स्कूटर चढ़ाने के लिए रैंप बना रहे थे। आरोप है कि इसी बात को लेकर गांव के शौकीन, तस्लीम, शमीम, वसीम, मेहंदी, ममरेज और अरसलान समेत अन्य लोग लाठी-डंडों, लोहे की सरियों और धारदार हथियारों से लैस होकर उनके घर में घुस आए। आरोपियों ने रैंप तोड़ने के साथ घर में रखे सामान में तोड़फोड़ की। विरोध करने पर चांद खां, जावेद की मां कमर जहां और चाची नाजरीन के साथ मारपीट की गई। जावेद के अनुसार, हमले में कमर जहां के सिर में 16 टांके आए और बाएं हाथ की हड्डी टूट गई। चांद खां और नाजरीन को भी गंभीर चोटें आईं। घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से चांद खां को देहरादून स्थित हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। आरोपियों पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप भी लगाया गया है। पुलिस ने इस पक्ष की तहरीर पर सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। वहीं, दूसरे पक्ष के तस्लीम की तहरीर पर पुलिस चांद खां, गुलफाम, उमर, जावेद, परवेज, अली, दिलू और जाकिर के खिलाफ पहले ही मुकदमा दर्ज कर चुकी है। थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर कुल 14 लोगों के खिलाफ मुकदमे दर्ज किए गए हैं। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: भनोली शिविर में 325 लोगों ने किया प्रतिभाग, 31 शिकायतों का मौके पर निस्तारण
Next: अल्मोड़ा अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक की मोबाइल बैंकिंग सेवा शुरू, घर बैठे मिलेंगी कई सुविधाएं

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

गंगा में गिर रहे गंदे नालों का सिटी मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

कोर्ट का आदेश आया, तो नार्को टेस्ट के लिए भेजी जाएगी उर्मिला सनावर: एसएसपी

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार

विपक्ष ने साथ नहीं दिया, अब इस्‍तीफा देंगे विधायक उमेश कुमार

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.