Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक की मोबाइल बैंकिंग सेवा शुरू, घर बैठे मिलेंगी कई सुविधाएं
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक की मोबाइल बैंकिंग सेवा शुरू, घर बैठे मिलेंगी कई सुविधाएं

AltnewsUttarakhand 16/10/2026 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड ने अपने ग्राहकों के लिए मोबाइल बैंकिंग सेवा शुरू कर दी है। बैंक के प्रधान कार्यालय, लाला बाजार में संचालक गिरीश धवन और प्रबंध निदेशक एवं सीईओ पीसी तिवारी ने इस सेवा का शुभारंभ किया। बैंक के महाप्रबंधक (आईटी) धीरज पाठक ने बताया कि ग्राहक गूगल प्ले स्टोर से ‘अल्मोड़ा आईनेट’ मोबाइल बैंकिंग ऐप डाउनलोड कर इस सुविधा का लाभ ले सकते हैं। ऐप के माध्यम से ग्राहक अपने खाते से अन्य बैंकों में आरटीजीएस, एनईएफटी और आईएमपीएस के जरिए धनराशि स्थानांतरित कर सकेंगे। मोबाइल बैंकिंग सेवा के जरिए ग्राहक अपने खाते में जमा धनराशि से सावधि जमा (एफडी) और आवर्ती जमा (आरडी) भी खोल सकेंगे। इसके अलावा चेकबुक और एटीएम के लिए आवेदन करने के साथ ही खाते का विवरण भी प्राप्त कर सकेंगे। इस सेवा से संबंधित विस्तृत जानकारी बैंक की नजदीकी शाखा से ली जा सकती है। शुभारंभ के अवसर पर बैंक के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: इब्राहिमपुर में रैंप बनाने को लेकर खूनी संघर्ष, 14 लोगों पर मुकदमा
Next: रात्रि चौपाल में पुलिस ने नुक्कड़ नाटक से साइबर ठगी के प्रति किया जागरूक

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.