Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • आइकॉनिक सिटी के रूप में ऋषिकेश का चयन, मिलेगा 100 करोड़ का बजट
  • देहरादून

आइकॉनिक सिटी के रूप में ऋषिकेश का चयन, मिलेगा 100 करोड़ का बजट

AltnewsUttarakhand 30/01/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

ऋषिकेश(आरएनएस)।     उत्तराखंड के ऋषिकेश का आईकॉनिक सिटी के रूप में चयन किया गया है। केंद्र की ओर से ऋषिकेश को रॉफ्टिंग, वॉटर स्पोर्ट्स का अंतरराष्ट्रीय केंद्र विकसित करने को 100 करोड़ का बजट उपलब्ध कराया जाएगा। ऋषिकेश, शिवपुरी, कौड़ियाला समेत रॉफ्टिंग के अन्य क्षेत्रों को न्यूजीलैंड के क्वींसटाउन की तर्ज का अंतरराष्ट्रीय रॉफ्टिंग केंद्र बनाया जाएगा।
भारत में रॉफ्टिंग के सबसे बड़े केंद्रों में ऋषिकेश में सबसे अधिक रोमांच के शौकीन पहुंचते हैं। सालाना 15 लाख के करीब पर्यटक यहां पहुंचते हैं। यहां आने वाले पर्यटकों में 10 प्रतिशत करीब विदेशी पर्यटक होते हैं। सालाना 1000 करोड़ से अधिक का कारोबार होता है। दूसरी ओर न्यूजीलैंड के क्वींसटाउन में उत्तराखंड से 10 गुना कम पर्यटक आते हैं। इसके बावजूद उनका कारोबार पांच हजार करोड़ के करीब का है।
ऋषिकेश में पार्किंग का इंतजाम न होने के साथ ही पर्यटकों को जाम, गंदगी से जूझना पड़ता है। शौचालय से लेकर चेजिंग रूम तक की बेहतर व्यवस्था नहीं है। इन तमाम कमियों को अब दूर किया जाएगा।

रेस्क्यू कमांड एंड कंट्रोल सिस्टम विकसित
सचिव नियोजन आर मीनाक्षी सुंदरम ने बताया कि ऋषिकेश को रॉफ्टिंग, वॉटर स्पोर्ट्स के अंतरराष्ट्रीय केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। यहां मुनिकीरेती में रेस्क्यू कमांड एंड कंट्रोल सिस्टम विकसित करते हुए बेस स्टेशन तैयार किया जाएगा। पर्यटकों को रेस्क्यू करने को अत्याधुनिक सुरक्षा उपकरणों का इस्तेमाल किया जाएगा।

रॉफ्टिंग के मुख्य केंद्र
गंगा में कौड़ियाला, ब्रह्मपुरी, शिवपुरी समेत मरीन ड्राइव के आसपास के क्षेत्रों में रॉफ्टिंग होती है। कौड़ियाला क्षेत्र में 36 किमी क्षेत्र में रॉफ्टिंग होती है। ब्रह्मपुरी क्षेत्र में नौ किमी, मरीन ड्राइव क्षेत्र में 22 किमी, शिवपुरी से 18 किमी क्षेत्र में रॉफ्टिंग होती है। एक सितंबर से 30 जून रॉफ्टिंग का मुख्य समय रहता है।

उत्तराखंड में यहां भी रॉफ्टिंग के विकल्प
सरकार रॉफ्टिंग के ऋषिकेश के अलावा दूसरे विकल्पों को भी विकसित कर रही है। इसके तहत चंपावत, अलकनंदा, यमुना, टौंस, पिंडर, भागीरथी नदी में रॉफ्टिंग को बढ़ावा दिया जा रहा है।

युवाओं को मिलेगा रोजगार
रॉफ्टिंग रोजगार, स्वरोजगार का एक बड़ा जरिया है। यहां विश्वस्तरीय सुविधाएं विकसित कर पांच हजार से अधिक लोगों को रोजगार, स्वरोजगार से जोड़ा जाएगा। इसके लिए माइक्रो मैनेजमेंट कर योजना तैयार की जा रही है।
ऋषिकेश में रॉफ्टिंग का अंतरराष्ट्रीय केंद्र बनने की सभी संभावनाएं मौजूद हैं। इन्हीं संभावनाओं को विस्तार दिया जा रहा है। केंद्र ने इसके लिए ऋषिकेश को आइकॉनिक सिटी के रूप में चिन्हित किया है। जल्द ऋषिकेश में आने वाले पर्यटकों को रॉफ्टिंग के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं मिलेंगी। – आर मीनाक्षी सुंदरम, सचिव नियोजन

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: स्पोर्ट्स इंज्यूरी के विशेषज्ञ डाक्टर तैयार कर रहा एम्स ऋषिकेश
Next: वर्क फ्रॉम होम के नाम पर युवती से 8.77 लाख ठगे

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.