Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • हरिद्वार
  • आईआईटी के रिटायर कर्मचारी से डिश टीवी लगाने के नाम पर ठगी
  • हरिद्वार

आईआईटी के रिटायर कर्मचारी से डिश टीवी लगाने के नाम पर ठगी

AltnewsUttarakhand 25/12/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

रुड़की(आरएनएस)।   आईआईटी के रिटायर कर्मचारी से डिश टीवी लगाने का झांसा देकर साइबर ठग ने 3700 रुपए की ठगी कर ली। पुलिस ने शिकायत पर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। जिस नंबर से बातचीत हुई थी पुलिस उसे संबंध में जानकारी जुटाने के प्रयास भी करेगी। रुड़की कोतवाली को सिविल लाइंस क्षेत्र निवासी आईआईटी के रिटायर कर्मचारी अशोक पिचौरी ने बताया कि उन्हें एक अज्ञात नंबर से कॉल आया था जिसने बताया था कि एक कंपनी की ओर से डिश टीवी काफी कम दरों पर लगाई जा रही है। जिसके लिए उन्हें करीब 3700 रुपए अदा करने होंगे। इसके बाद वह अभी रजिस्ट्रेशन कर लेते हैं तो 24 घंटे के अंदर उनके आवास पर डिश टीवी लगा दी जाएगी। जिसमें काफी चैनल मुफ्त में मिल रहे हैं। इसके बाद उन्होंने झांसी में आकर ऑनलाइन रकम ट्रांसफर कर दी। लेकिन जब वह नहीं पहुंचा तो उन्हें ठगी का एहसास हुआ। जिसके बाद वह रुड़की कोतवाली पहुंचे और पुलिस को शिकायत की। इंस्पेक्टर नरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि किसी भी अज्ञात व्यक्ति से फोन पर बातचीत करते हुए उसके झांसे में न आए। इस तरह की साइबर ठगी से बचने के लिए सभी लोगों में जागरूकता होना जरूर है। शिकायत पर पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: बरसाती नदी को बनाया गया डंपिंग यार्ड, लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है बुरा प्रभाव
Next: पैरालाइज मरीज हैली एंबुलेंस से पहुंचा अपने दूरस्थ गांव डुमक

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

गंगा में गिर रहे गंदे नालों का सिटी मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

कोर्ट का आदेश आया, तो नार्को टेस्ट के लिए भेजी जाएगी उर्मिला सनावर: एसएसपी

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार

विपक्ष ने साथ नहीं दिया, अब इस्‍तीफा देंगे विधायक उमेश कुमार

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.