Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • पैरालाइज मरीज हैली एंबुलेंस से पहुंचा अपने दूरस्थ गांव डुमक
  • उत्तराखंड
  • चमोली

पैरालाइज मरीज हैली एंबुलेंस से पहुंचा अपने दूरस्थ गांव डुमक

AltnewsUttarakhand 25/12/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

चमोली(आरएनएस)।   चमोली के सुदूरवर्ती गांव डुमक के रहने वाले भवान सिंह गंभीर रूप से पैरालाइज है। विगत कुछ समय से उनका इलाज ऋषिकेश एम्स में चल रहा था। उनकी बीमारी अत्यंत गंभीर होने और चिकित्सकों द्वारा उनको घर ले जाने की सलाह दी गई और एम्स से डिस्चार्ज किया गया। पैरालाइज मरीज की स्थिति नाजुक होने और डुमक गांव सड़क से करीब 6 किलोमीटर दूर होने पर मरीज को स्वयं घर तक पहुंचाना मुश्किल था। इस पर उनके परिजनों ने हैली एंबुलेंस की मांग की।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के संज्ञान में यह मामला आने पर उन्होंने जटिल और दुर्गम परिस्थितियों को देखते हुए चमोली जिले के जिलाधिकारी संदीप तिवारी को मरीज को सकुशल घर तक पहुंचाने के लिए हैली एंबुलेंस की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री के निर्देशों पर जिलाधिकारी ने सरकार के सहयोग से संचालित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ऋषिकेश की आपातकालीन निःशुल्क हेली एंबुलेंस सेवा से विशेष अनुरोध किया गया। जिलाधिकारी ने बताया कि डुमक गांव काफी दुर्गम क्षेत्र में है और सड़क से 06 किलोमीटर के पैदल दूरी पर स्थित है। इस पर एम्स ऋषिकेश में हैली एंबुलेंस के नोडल अधिकारी डा0 मधुर उनियाल ने विशेष केस बनाते हुए मरीज को 25 दिसंबर को हैली एंबुलेंस से डुमक गांव भेजा गया।
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी एनके जोशी ने बताया कि बुधवार को डुमक गांव में हेली एंबुलेंस उतरने की व्यवस्था के साथ ही गंभीर रूप से बीमार मरीज को घर तक पहुंचाने के लिए स्टैचर आदि की व्यवस्था की गई और मरीज को उनके घर तक पहुंचाया दिया गया है। मरीज के परिजनों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, ऋषिकेश एम्स की चिकित्सा टीम और जिला प्रशासन चमोली का आभार व्यक्त किया।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: आईआईटी के रिटायर कर्मचारी से डिश टीवी लगाने के नाम पर ठगी
Next: 58.872 किग्रा गांजे के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, पिकअप सीज

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

राज्यपाल ने लोक भवन के अधिकारियों के साथ की बैठक

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • देहरादून

गैरसैंण सत्र में 7,844 करोड़ का अनुपूरक बजट, विकास कार्यों और जनसुविधाओं पर विशेष ध्यान

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार

विपक्ष ने साथ नहीं दिया, अब इस्‍तीफा देंगे विधायक उमेश कुमार

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.