Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • 74वां स्वतन्त्रता दिवस पूरे हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया
  • अल्मोड़ा

74वां स्वतन्त्रता दिवस पूरे हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया

AltnewsUttarakhand 15/08/2020 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

जनपद भर में 74वां स्वतन्त्रता दिवस पूरे हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर देश की खुशहाली और समृद्वि की कामना करने के साथ ही सरकारी एवं गैर सरकारी कार्यालयों एवं संगठनों द्वारा ध्वजारोहण किया। कोविड-19 संक्रमण के चलते इस वर्ष सांस्कृतिक एवं अन्य कार्यक्रम आयोजित नहीं किये गये। जिला कार्यालय परिसर में जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने ध्वजारोहण करते हुये जनपद वासियों को 74वें स्वतन्त्रता दिवस की शुभकामनाएं दी।
जिला कार्यालय परिसर में हुए संक्षिप्त कार्यक्रम में मा0 सांसद अजय टम्टा ने उपस्थित लोगों को स्वतन्त्रता दिवस कि शुभकामनांए देते हुये कहा कि आज उन महान स्वतन्तत्रा संग्राम सेनानियों को याद करने का दिन है जिनकी वजह से हम सभी आज खुली हवा में चैन की सांस ले रहे हैं। उन्होने कहा कि हमें आजादी के महत्व को समझना होगा और आने वाली पीढ़ी इससे सीख ले। सांसद ने कहा कि अल्मोड़ा जनपद का स्वतन्त्रता संग्राम में अमूल्य योगदान है जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। स्वतन्त्रता आन्दोलन के लिए जनपद में अनेक स्थानों पर लोगों ने अपनी कुर्बानी दी जो इतिहास के पन्नों में भी दर्ज है। सांसद ने कहा कि वर्तमान में कोविड-19 संक्रमण का दौर चल रहा है जिसमें जनपद के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा बेहतर टीम भावना से कार्य किया है जिससे संक्रमण को रोकने में सफलता मिली है।
जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने कहा कि कोविड-19 की वजह से इस वर्ष कार्यक्रम को बेहद संक्षिप्त किया गया है। स्वतन्त्रता दिवस की बधाई देते हुये उन्होने कहा कि जनपद के विकास और प्रत्येक व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ पंहुचे यही स्वतन्त्रता संग्राम सेनानियों को सच्ची श्रदांजलि होगी। जिलाधिकारी ने कहा कि हमें नये भारत निर्माण के लिए शपथ लेनी होगी। उन्होने कोरोना संक्रमण की रोकथाम में लगे सभी लोगों के योगदान को सराहा। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, सहकारी बैंक के जिलाध्यक्ष ललित लटवाल, केवल सती, पी0सी0 तिवारी, जे0सी0 दुर्गापाल, दयाशंकर टम्टा, शशिमोहन पाण्डे आदि ने अपने विचार रखते हुये कहा कि हमें स्वच्छ एवं गरीबी मुक्त भारत बनाने की दिशा में सहयोग करना चाहिए। साथ ही स्वतन्त्रता संग्राम सेनानियों के पद चिन्हों पर चलकर उनके द्वारा दी गयी सीख को ग्रहण करना चाहिए। वक्ताओं ने कहा कि हमें आज के पावन अवसर पर संकल्प लेना चाहिए कि समाज की कुरीतियों एवं बुराईयों को दूर करते हुये आर्दशों एवं मूल्यों की न केवल स्थापना करें बल्कि उनका अनुपालन भी करें।
स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर आज कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम के लिए बेहतर कार्य करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों आदि को सम्मानित किया गया। सम्मानित किये जाने वालों मे रोटी बैंक मे सहयोग देने वाले लोगों, पर्यावरण मित्रों, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी/कर्मचारी, आपदा प्रबन्धन विभाग के कर्मचारी, पुलिस विभाग के अधिकारी कर्मचारी और कलैक्ट्रेट के कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र दिये गये।
इस अवसर पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा भारत के 272 जिलों में चयनित ‘‘नशा मुक्त भारत अभियान‘‘ के तहत अल्मोडा में सांसद अजय टम्टा और जिलाधिकारी द्वारा इस अभियान का शुभांरम्भ किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि जिले में क्रम से नशा उन्मूलन कार्यक्रम चलाया जाएगा जिससेे अंतिम छोर तक नशा मुक्त भारत अभियान पंहुच सके। इस अभियान में शांतिकुंज हरिद्वार और आर्ट आफ लिविंग का सहयोग लिया जा रहा है। समन्वयक नशा मुक्त भारत अभियान डाँ अजीत तिवारी ने बताया कि यह अभियान 3 चरणो में चलाया जाएगा। प्रथम नशे से ग्रस्त युवाओ की खोज और जागरूकता, दूसरा नशे से ग्रसित युवाओ की नशा मुक्ति केन्द्र में भर्ती और तीसरा चरण गंभीर रूप से ग्रसित को हायर सेंटर में रेफर करना है। सचिव राजीव नयन तिवारी ने अभियान को सफल बनाने के लिए लोगों के सहयोग की अपेक्षा की।
इस दौरान अपर जिलाधिकारी बी0एल0 फिरमाल, उपजिलाधिकारी सीमा विश्वकर्मा, तहसीलदार संजय कुमार, कोषाधिकारी प्रकाश पन्त, सूचना विज्ञान अधिकारी अमित लाम्बा, क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी वाई0 एस0 रावत, मुख्य शिक्षाधिकारी एच0बी0 चन्द, व्यापार मण्डल के जिलाध्यक्ष हरेन्द्र वर्मा, जिलाध्यक्ष सुशील साह, हरेश उपाध्याय, विनीत बिष्ट, बी0एस0 मनकोटी, मनोज जोशी, विनोद राठौर अभिलाषा तिवारी के अलावा विभिन्न अधिकारी/कर्मचारी और गणमान्य लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन भीम सिंह मेर और विद्या कर्नाटक ने संयुक्त रूप से किया।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर एसएसपी अल्मोड़ा ने पुलिस लाईन में किया ध्वजारोहण, जनपद से चयनित एलआईयू व नागरिक पुलिस के कर्मचारी को सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह व नगद पुरस्कार से किया सम्मानित
Next: विधानसभा उपाध्यक्ष ने चौपाल लगाकर सुनी जन समस्याएं

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.