Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • इंस्टाग्राम पोस्ट देख दो गुनी कमाई के झांसे में गंवाए 1.65 लाख
  • देहरादून

इंस्टाग्राम पोस्ट देख दो गुनी कमाई के झांसे में गंवाए 1.65 लाख

AltnewsUttarakhand 25/10/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।  सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर एक विज्ञापन पोस्ट देखकर उसमें दिए गए लिंक के जरिए एप डाउनलोड करना दंपति को महंगा पड़ गया। साइबर ठगों के निवेश कर कमाई के झांसे में दंपति 1.65 लाख रुपये गंवा बैठे। बंगाली कोठी, टिहरी नगर निवासी बबीता नौटियाल और उनके पति राहुल नौटियाल साइबर ठगी के शिकार हुए हैं। बबीता ने बताया कि उन्हें इंस्टाग्राम पर रिमोवा नामक ऐप का लिंक मिला। जिस पर निवेश के बदले रकम दोगुना करने का लालच दिया और इसके लिए एक व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़कर कई बार पैसा ट्रांसफर कराया। बबीता ने शुरुआत में 630 रुपये का लेन-देन किया। रकम बढ़कर वापस भी आई। इसके बाद, उन्होंने ऐप पर भरोसा कर 64,610 रुपये अपने यूनियन बैंक खाते से और 22,000 रुपये अपने पति के कोटक महिंद्रा खाते से ट्रांसफर किए। कुल मिलाकर बबीता और उनके पति के खातों से 1,65,310 रुपये की ठगी की गई। नेहरू कॉलोनी थानाध्यक्ष मोहन सिंह ने शिकायत पर अज्ञात साइबर ठगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: महाराज-योगी की मुलाकात में बंद नहरों को खोलने पर हुई चर्चा
Next: पुरानी एसीपी पर जल्द फैसला ले सरकार

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.