Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अन्तर्राष्ट्रीय शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी में शिक्षक सम्मानित
  • अल्मोड़ा

अन्तर्राष्ट्रीय शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी में शिक्षक सम्मानित

AltnewsUttarakhand 06/10/2023
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा(आरएनएस)।  राजकीय शिक्षक संघ की ब्लाॅक कार्यकारिणी धौलादेवी के तत्वाधान में अन्तर्राष्ट्रीय शिक्षक दिवस के अवसर पर बीआरसी सभागार में शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ब्लाॅक के उत्कृष्ट शिक्षकों को सम्मानित भी किया गया। गोष्ठी में बतौर मुख्य अतिथि बोलते हुए राजकीय शिक्षक संघ के मंडलीय मंत्री रविशंकर गुसांई ने कहा कि वर्तमान समय में शिक्षा प्रणाली पूंजीवादी व्यवस्था से पीड़ित है। सरकारी स्कूलों को संसाधन सम्पन्न बनाया जाना था लेकिन वे सरकारों के लिए मात्र प्रयोगशाला बनकर रह गये है। विशिष्ट अतिथि जिलाध्यक्ष भारतेन्दु जोशी ने कहा कि सरकारी स्कूलों का अतीत काफी गौरवशाली रहा है। इन्हीं सरकारी स्कूलों से पढ़कर कई प्रतिभाऐं आज देश ही नहीं विदेशों में भी भारत का नाम रोशन कर रहीं हैं। गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए ब्लाॅक अध्यक्ष राजू महरा ने शिक्षण की समस्याओं पर प्रकाश डालते हुए सभी शिक्षकों से शिक्षण में तकनीक का प्रयोग करने पर जोर दिया। इस मौके पर ब्लाॅक में उत्कृष्ट कार्य के लिए सेवानिवृत शिक्षक बहादुर सिंह रावत, जीआईसी गरूड़ाबांज से शोभा मिराल, राउमावि काफली से यशोदा गहतोड़ी, राइका खेती से गोविन्द प्रसाद, राउमावि चेलछीना से कविता चौबे, राउमावि बानठौक से जीवन लाल आदि को सम्मानित किया गया। गोष्ठी का संचालन ब्लाॅक मंत्री आनन्दबल्लभ पांडे ने किया। इस मौके पर त्रिवेन्द्र सिंह, मेघा मनराल, गिरीष बिष्ट, हरिवंष बिष्ट, दीपा उप्रेती, डॉ. बृजेश डसीला, डॉ. संकर्षण त्रिपाठी, बसन्त भट्ट, नितेश काण्डपाल, त्रिभुवन सिंह सहित अनेक शिक्षक उपस्थित रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में सुरक्षा का माहौल:  सीएम धामी
Next: नौ साल की मासूम से दुष्कर्म का आरोपी मकान मालिक गिरफ्तार

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.