Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • इनवेस्टर्स समिट का 90 हजार करोड़ निवेश धरातल पर उतरा
  • देहरादून

इनवेस्टर्स समिट का 90 हजार करोड़ निवेश धरातल पर उतरा

AltnewsUttarakhand 26/03/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।  मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने कहा कि उत्तराखंड में आयोजित हुए इनवेस्टर्स समिट के दौरान आए तीन लाख करोड़ के निवेश प्रस्तावों में से 90 हजार करोड़ का निवेश धरातल पर उतर गया है। बुधवार को राजपुर रोड स्थित एक होटल में आयोजित उत्तराखण्ड उद्यमी कॉन्क्लेव के शुभारंभ अवसर पर उन्होंने कहा कि राज्य में निवेश के लिए अच्छा माहौल बन चुका है और तेजी से निवेश प्रस्ताव धरातल पर उतर रहे हैं। उन्होंने कहा कि श्रमशक्ति में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर विशेष फोकस किए जाने की जरूरत है। उन्होंने राज्य के सकल घरेलू उत्पाद में एमएसएमई के योगदान में हो रहे इजाफे के लिए उद्योग विभाग की सराहना की। इस अवसर पर मुख्य सचिव ने कहा कि उत्तराखंड का वातावरण उद्योगों के अनुकूल है और ग्लोबल इनवेस्टर्स समिट में आए प्रस्ताव इसीलिए तेजी से धरातल पर उतर पा रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान स्टार्ट अप ग्रांड चैलेंज के उद्यमियों को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर बताया गया कि उत्तराखंड को रैंप कार्यक्रम के तहत 100 करोड़ का बजट आउटलेट प्राप्त हुआ है। इस अवसर पर एमएसएमई मंत्रालय की निदेशक अंकिता पांडे, सेतु आयोग के एडवाइजर हनुमंत रावत, सचिव उद्योग विनय शंकर पांडे, डीजी उद्योग प्रतीक जैन आदि मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: अवैध मदरसों की जांच से क्यों डरी है कांग्रेस : कैंथोला
Next: अधिवक्ता से अभद्रता करने वालों पर दर्ज हो मुकदमा

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.