Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • ऊधम सिंह नगर
  • अधिवक्ता से अभद्रता करने वालों पर दर्ज हो मुकदमा
  • ऊधम सिंह नगर

अधिवक्ता से अभद्रता करने वालों पर दर्ज हो मुकदमा

AltnewsUttarakhand 26/03/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

रुद्रपुर(आरएनएस)।   तहसील परिसर में बुधवार को अधिवक्ताओं की बैठक में वरिष्ठ अधिवक्ता हरीश शर्मा के साथ नगर के मॉल में हुई अभद्रता व धक्का-मुक्की के आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने पर रोष जताया गया। अधिवक्ताओं ने मामले में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं करने पर कामकाज बंद करने की चेतावनी दी। बुधवार को बार एसोसिएशन के अध्यक्ष दयानंद सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में वक्ताओं ने कहा कि 23 मार्च को अधिवक्ता हरीश शर्मा अपनी पुत्री के साथ खटीमा रोड स्थित मॉल में सामान खरीदने गए थे। सामान खरीदने के बाद ऑनलाइन भुगतान कर दिया, लेकिन मॉल के कर्मचारियों ने आधा घंटे तक उनको बैठाए रखा। सामान रखवाकर वापस भेज दिया। अधिवक्ता हरीश शर्मा और उनकी पुत्री के साथ अभद्रता करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर सौंपी गई है। अधिवक्ताओं ने कहा कि तीन दिन बाद भी मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है। चेतावनी दी कि यदि दो दिन के अंदर पुलिस ने अभद्रता करने वाले कर्मचारियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई नहीं की तो न्यायालय परिसर और तहसील परिसर सितारगंज के सभी अधिवक्ता अपना कामकाज बंद कर आंदोलन करेंगे। यहां पूर्व पालिका अध्यक्ष हरीश दुबे, शक्ति प्रताप सिंह, रमेश चंद्र गुप्ता, एसके त्रिपाठी, रवि सक्सेना, मोहम्मद हनीफ, रमेश कांत प्रभाकर, रवि सागर, मनोरमा, एसके सिंह, पुरुषोत्तम, मंगल सिंह राणा, राहुल भारद्वाज, गोविंद कुमार, सपन सरकार, हरीश भट्ट मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: इनवेस्टर्स समिट का 90 हजार करोड़ निवेश धरातल पर उतरा
Next: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • ऊधम सिंह नगर

अल्मोड़ा अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक की 67वीं शाखा काशीपुर में शुरू

AltnewsUttarakhand 06/07/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • चमोली
  • चम्पावत
  • टिहरी
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी
  • बागेश्वर
  • रुद्रप्रयाग
  • हरिद्वार

गणेश गोदियाल बने उत्तराखंड कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष, 27 संगठनात्मक जिलों में भी नए अध्यक्षों की घोषणा

AltnewsUttarakhand 11/11/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • ऊधम सिंह नगर
  • देहरादून

शतरंज प्रतियोगिता में देहरादून की शेराली बनीं चैंपियन

AltnewsUttarakhand 13/08/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.