Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • अंतरराष्ट्रीय
  • इजरायल के समर्थन में युद्धपोत, लड़ाकू विमान भेज रहा है अमेरिका : ऑस्टिन
  • अंतरराष्ट्रीय

इजरायल के समर्थन में युद्धपोत, लड़ाकू विमान भेज रहा है अमेरिका : ऑस्टिन

AltnewsUttarakhand 09/10/2023 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

वाशिंगटन। अमेरिका के रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन ने कहा कि हमास लड़ाकों के साथ संघर्षरत इजरायल के समर्थन में उनका देश पूर्वी भूमध्य क्षेत्र में युद्धपोत और लड़ाकू विमान भेज रहा है। ऑस्टिन ने अपने बयान में कहा कि यूएसएस गेराल्ड आर फोर्ड कैरियर स्ट्राइक ग्रुप को पूर्वी भूमध्य सागर की ओर जाने का निर्देश दिया गया है, जिसमें एक विमान वाहक, एक निर्देशित मिसाइल क्रूजर और चार निर्देशित मिसाइल विध्वंसक शामिल हैं। अमेरिकी रक्षा मंत्रालय मुख्यालय पेंटागन ने उस क्षेत्र में अमेरिकी वायु सेना के एफ-35, एफ-15, एफ-16 और ए-10 लड़ाकू विमानों के स्क्वाड्रन को आगे बढ़ाने के लिए भी कदम उठाए हैं।
उन्होंने कहा कि अमेरिका इजरायल रक्षा बलों को युद्ध सामग्री सहित अतिरिक्त उपकरण और संसाधन तेजी से उपलब्ध कराएगा। उन्होंने कहा कि इजरायल को अमेरिकी सुरक्षा सहायता का पहला खेप रविवार से रवाना होगा और आने वाले दिनों में पहुंचेगा। इजरायली मीडिया ने सरकारी अधिकारियों के हवाले से अपनी रिपोर्ट में कहा है कि अमेरिका ने यह निर्णय शनिवार को हमास द्वारा इजरायल में हजारों रॉकेट दागे जाने के बाद लिया है, जिसके बाद इजरायल और फिलिस्तीन के बीच संघर्ष तेज हो गया तथा अब तक कम से कम 700 इजरायली मारे जा चुके हैं।
गाजा में फिलिस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार इजरायली सेना ने हमास द्वारा नियंत्रित गाजा में हवाई हमलों से जवाब दिया, जिसमे कम से कम 313 फिलिस्तीनियों की मौत हो चुकी है। इससे पहले रविवार को इजरायल के सुरक्षा मंत्रिमंडल ने आधिकारिक रूप से घोषणा की कि वह आने वाले दिनों में गाजा में सार्थक सैन्य अभियान चलाएगा।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा जिला अस्पताल में मरीजों को लिखी जा रही बाहर की दवाईयाँ
Next: पंजाब के जालंधर में बड़ा हादसा : फ्रिज का कंप्रेशर फटने से घर में लगी आग, 2 बच्चों समेत परिवार के 5 सदस्य जिंदा जले

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय

अमेरिका में चुनाव से पहले डोनाल्ड ट्रंप करेंगे पीएम मोदी से मुलाकात

AltnewsUttarakhand 19/09/2024
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय

भारत पहुंच अजित डोभाल से मिली शेख हसीना

AltnewsUttarakhand 05/08/2024
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय

पीएम मोदी के रूस जाते ही भारत के लिए आई गुड न्यूज, सेना में फंसे भारतीय युवाओं की होगी घर वापसी

AltnewsUttarakhand 10/07/2024
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.