Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • पीएम मोदी के रूस जाते ही भारत के लिए आई गुड न्यूज, सेना में फंसे भारतीय युवाओं की होगी घर वापसी
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय

पीएम मोदी के रूस जाते ही भारत के लिए आई गुड न्यूज, सेना में फंसे भारतीय युवाओं की होगी घर वापसी

AltnewsUttarakhand 10/07/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

मॉस्को। रूस और यूक्रेन युद्ध में अग्रिम मोर्चे पर लड़ रहे भारतीय नागरिक भी शामिल हैं। रूसी सेना की ओर से लड़ रहे कई भारतीयों की मौत भी हो चुकी है। इसी बीच रूस ने जानकारी दी है कि उनकी सेना की ओर से लड़ रहे भारतीय नागरिकों को छुट्टी दी जाएगी। बता दें कि पीएम नरेंद्र मोदी दो दिवसीय यात्रा पर रूस पहुंचे हैं। दोनों नेताओं के बीच कई मुद्दों पर आज बातचीत होने वाली है।

सूत्रों के मुताबिक, पीएम मोदी ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ प्राइवेट डिनर पर बातचीत के दौरान ये मुद्दा उठाया था। राष्ट्रपति पुतिन ने पीएम मोदी की बात को मानते हुए रूसी सेना में फंसे भारतीय युवाओं की वापस स्वदेश भेजने का फैसला किया।
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भी 4 जुलाई को शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन से पहले अपने रूसी समकक्ष सर्गेई लावरोव के साथ इस मामले को जोरदार ढंग से उठाया था।

यूक्रेन के खिलाफ रूस की ओर से युद्ध में लड़ते हुए कम से कम दो भारतीयों की मौत हो गई है, जबकि युद्ध क्षेत्र में फंसे दर्जनों लोगों का दावा है कि उन्हें धोखे से युद्ध में शामिल होने के लिए मजबूर किया गया। जानकारी के मुताबिक, अभी भी 30 से 40 भारतीय रूसी सेना के साथ काम करने पर मजबूर हैं।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: बीएमडब्ल्यू हिट-एंड-रन के 72 घंटे पकड़ा गया शिवसेना नेता का बेटा, पीछे लगी थीं 14 टीमें
Next: तलाकशुदा मुस्लिम महिलाएं भी पति से मांग सकती हैं गुजारा भत्ता, सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • राष्ट्रीय

बद्रीनाथ धाम में तप्त कुंड में स्नान के दौरान दो महिला श्रद्धालुओं की मौत

AltnewsUttarakhand 11/09/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय

डीआरडीओ गेस्ट हाउस प्रबंधक जासूसी के आरोप में गिरफ्तार, आईएसआई को भेजी थी गुप्त जानकारी

AltnewsUttarakhand 13/08/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

साइबर फ्रॉड मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, दिल्ली, गुरुग्राम और देहरादून में 11 ठिकानों पर की छापेमारी

AltnewsUttarakhand 06/08/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.