Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमास हमला : इजऱाइल में म्यूजिक फेस्टीवल स्थल पर 250 से अधिक शव मिले
  • अंतरराष्ट्रीय

हमास हमला : इजऱाइल में म्यूजिक फेस्टीवल स्थल पर 250 से अधिक शव मिले

AltnewsUttarakhand 09/10/2023 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

यरुशलेम। आतंकवादी हमलों के बाद मानव अवशेषों को संभालने वाले स्वयंसेवी समूह जाका के एक प्रवक्ता ने कथित तौर पर कहा कि उन्होंने अब तक इजऱाइल में म्यूजिक फेस्टीवल स्थल से 250 से अधिक शव निकाले हैं। दक्षिणी इजऱाइल में किबुत्ज़ रीम के पास फेस्टिवल में भाग लेने वाले युवाओं के कई माता-पिता शनिवार से अपने लापता बच्चों की खबर के लिए उत्सुकता से खोज रहे हैं।
पहले की रिपोर्टों में कहा गया था कि इजरायली म्यूजिक फेस्टीवल पर हुआ भयानक हमला शनिवार सुबह इजरायल में हमास आतंकवादियों द्वारा किए गए सबसे बड़े हमले में से एक था।
बंदूकधारियों ने घटनास्थल पर मौज-मस्ती कर रहे कई लोगों को मार डाला और एक को बंधक बना लिया।
गाजा-इजरायल सीमा के पास एक ग्रामीण खेत क्षेत्र में आउटडोर नोवा फेस्टिवल कार्यक्रम में यहूदी छुट्टी का जश्न मनाते हुए पूरी रात की एक डांस पार्टी होनी थी। लेकिन जैसे ही सुबह हुई, उन्हें सायरन और रॉकेट की आवाज़ें सुनाई देने लगीं।
हमारे पास छिपने के लिए कोई जगह नहीं थी। हम खुली जगह पर थे। सब घबरा गए और अपना सामान उठाने लगे।
सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो में सैकड़ों लोग अपनी कारों की ओर जाते हुए, या खाली मैदान में भागते हुए दिखाई दे रहे हैं और बैकग्राउंड में गोलियों की आवाजें गूंज रही हैं।
इजराइल ने औपचारिक रूप से युद्ध की घोषणा कर दी। हमास हमले में मरने वालों की संख्या 700 से ऊपर हो गई है और इसके और बढऩे की आशंका है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अगवा कर गाजा पट्टी ले जाए गए सौ से अधिक लोगों के बारे में अभी कुछ पता नहीं है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: फरीदाबाद के बुजुर्ग पर्यटक की हार्ट अटैक से मौत
Next: मणिपुर में युवक को जिंदा जलाने का वीडियो आया सामने, इलाके में दहशत जैसा माहौल

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय

अमेरिका में चुनाव से पहले डोनाल्ड ट्रंप करेंगे पीएम मोदी से मुलाकात

AltnewsUttarakhand 19/09/2024
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय

भारत पहुंच अजित डोभाल से मिली शेख हसीना

AltnewsUttarakhand 05/08/2024
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय

पीएम मोदी के रूस जाते ही भारत के लिए आई गुड न्यूज, सेना में फंसे भारतीय युवाओं की होगी घर वापसी

AltnewsUttarakhand 10/07/2024
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.