Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • जागेश्वर धाम में रिवर फ्रंट के कार्यों के सर्वे के लिए हुआ स्थलीय निरीक्षण
  • अल्मोड़ा

जागेश्वर धाम में रिवर फ्रंट के कार्यों के सर्वे के लिए हुआ स्थलीय निरीक्षण

AltnewsUttarakhand 13/12/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। जागेश्वर धाम में मास्टर प्लान के कार्य अब गति पकड़ेंगे। यहां का मास्टर प्लान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल है। पहले चरण में करीब दस करोड़ से इलुमिनेशन (लाइटिंग) का कार्य अब पूर्ण होने वाला है। इसके अलावा पहले चरण में ही यहां पर योग मैदान सौंदर्यीकरण, शवदाह स्थल निर्माण, रिवर फ्रंट, एरावल, म्यूजियम के नीचे दो पवेलियन भी बनाए जाने हैं। अब जागेश्वर में रिवर फ्रंट निर्माण की डीपीआर परियोजना क्रियान्वयन इकाई (पीआईयू) ने तैयार कर ली है। इसी को लेकर शुक्रवार को पीआईयू के एई हेमंत पाठक और राजस्व विभाग की टीम ने रिवर फ्रंट के कार्यों के सर्वे के लिए स्थलीय निरीक्षण कर नाप, बेनाप भूमि और पेड़ों की स्थिति का पता लगाया। एई हेमंत पाठक के मुताबिक जागेश्वर धाम में मास्टर प्लान के तहत रिवर फ्रंट निर्माण की डीपीआर तैयार हो चुकी है। करीब 23 करोड़ की लागत से रिवर फ्रंट तैयार किया जाएगा। बताया कि बजट स्वीकृत होते ही जागेश्वर में म्यूजियम से लेकर ब्रह्मकुंड तक रिवर फ्रंट का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। जटागंगा में छोटे-छोटे डैम और घाटों का निर्माण भी रिवर फ्रंट के तहत किया जाएगा।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: गंगनहर से किशोरी का शव बरामद
Next: चारा लेने गई महिला की पेड़ से गिरकर मौत

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.