Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • जागेश्वर में अतिक्रमण पर प्रशासन का एक्शन, सड़क किनारे लगे काउंटर हटाए गए
  • अल्मोड़ा

जागेश्वर में अतिक्रमण पर प्रशासन का एक्शन, सड़क किनारे लगे काउंटर हटाए गए

AltnewsUttarakhand 27/05/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। जागेश्वर धाम क्षेत्र में लगातार मिल रही शिकायतों के बाद मंगलवार को पुलिस, प्रशासन और लोक निर्माण विभाग की संयुक्त टीम ने बाजार क्षेत्र से अतिक्रमण हटाया। सड़क किनारे अवैध रूप से लगाए गए प्रसाद और जूस के काउंटरों को जेसीबी की मदद से हटा दिया गया। जानकारी के अनुसार, जागेश्वर टीआरसी के नीचे स्थित पार्किंग क्षेत्र में प्रसाद बेचने वाले कुछ युवकों पर श्रद्धालुओं से जबरन प्रसाद खरीदने का दबाव बनाने, प्रसाद न लेने पर अभद्रता करने और वाहन खड़ा करने से मना करने के आरोप लग रहे थे। व्यापार मंडल और पुजारी समुदाय इन शिकायतों को लेकर लंबे समय से प्रशासन से कार्रवाई की मांग कर रहे थे। कई श्रद्धालुओं ने भी अधिकारियों से इस संबंध में शिकायत की थी। मंगलवार को व्यापारियों और पुजारियों ने बैठक कर नाराजगी जाहिर की और अतिक्रमण तत्काल हटाने की मांग रखी। इसके बाद लोनिवि के कनिष्ठ अभियंता फैजान मलिक अपनी टीम और जेसीबी मशीन के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस बल की मौजूदगी में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की गई। कार्रवाई के दौरान फड़ व्यवसायियों ने विरोध जताया और हल्की नोकझोंक भी देखने को मिली, लेकिन टीम ने किसी की नहीं सुनी और सख्ती से अतिक्रमण हटाना जारी रखा। फड़ व्यापारियों का कहना था कि कुछ ही लोग अराजकता फैला रहे थे, सभी को सजा देना उचित नहीं है। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक मार्गों पर अतिक्रमण से यातायात बाधित हो रहा था और श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इसी कारण अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को जरूरी माना गया। प्रशासन की इस कार्रवाई से जहां स्थानीय पुजारियों और व्यापार मंडल ने राहत की सांस ली, वहीं कुछ अस्थायी व्यवसायियों में नाराजगी भी देखी गई।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: जिला उद्योग केंद्र में समीक्षा बैठक आयोजित, योजनाओं के पारदर्शी क्रियान्वयन पर दिया गया जोर
Next: मुख्यमंत्री ने किया तीन दिवसीय पहले गजा घण्टाकर्ण महोत्सव का शुभारंभ

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.