Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • जयपुर पुलिस ने किया देहरादून से लुटेरी दुल्हन को गिरफ्तार
  • देहरादून

जयपुर पुलिस ने किया देहरादून से लुटेरी दुल्हन को गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 23/12/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)। मौजूदा वक्त में पति पत्नी में अनबन के कारण डाइवोर्स जैसी घटना तो सामान्य सी बात हो चली है। लेकिन पैसों के लिए बार-बार शादियां कर के सभी से डाइवोर्स लेने की घटना आपने शायद ही सुनी होगी। जयपुर पुलिस ने एक ऐसी महिला को देहरादून से गिरफ्तार किया है जो अमीरों को जाल में फंसाकर उनसे शादियां रचाती और बाद में गंभीर आरोप (दहेज प्रताड़ना, अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने का आरोप) लगा कर उन्हें फंसा देती थी। इतना ही नहीं मामलों को रफादफा कराने के लिए उनसे लाखों की रकम वसूलती थी। जयपुर पुलिस ने आरोपी महिला को लुटेरी दुल्हन करार दिया है। आरोपी महिला ने कई पुरुषों से शादियां की और मामलों को रफादफा कराने के नाम पर उनसे कुल 1.25 करोड़ रुपए वसूल लिए। जयपुर पुलिस की ओर से साझा की गई जानकारी के मुताबिक, उत्तराखंड की रहने वाली सीमा उर्फ निक्की ने पहली शादी 2013 में आगरा के एक कारोबारी से की थी। कुछ समय बाद निक्की ने शख्स के परिवार के खिलाफ केस कर दिया। बाद में समझौते के रूप में 75 लाख रुपए लिए। इसी तरह निक्की ने साल 2017 में गुरुग्राम के एक सॉफ्वेयर इंजीनियर को अपना शिकार बनाया। निक्की ने गुरुग्राम के सॉफ्वेयर इंजीनियर से शादी की और बाद में उससे अलग होने के लिए समझौते के तौर पर 10 लाख रुपए लिए। इसके बाद निक्की ने साल 2023 में जयपुर के एक व्यवसायी को अपने जाल में फंसाया और उससे शादी कर ली। इस बार भी सीमा उर्फ निक्की की नजर कारोबारी की दौलत पर थी। वह जल्द ही उसके घर से 36 लाख रुपये के गहने और नकदी लेकर फरार हो गई। इसके बाद पीड़ित परिवार की ओर से केस दर्ज कराया गया तो जयपुर पुलिस ने मामले की पड़ताल शुरू की। पुलिस की ओर से जारी बयान के मुताबिक, प्राथमिक जांच में पता चला कि आरोपी सीमा मैट्रिमोनियल साइट्स पर अपने शिकार की तलाश करती थी। वह ऐसे पुरुषों पर डोरे डालती थी जो या तो तलाकशुदा होते थे या अपनी पत्नियों को खो चुके होते थे। आरोपी सीमा अमीर मर्दों से शादियां रचाती और बाद में उन पर दहेज प्रताड़ना और अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने के आरोपों में केस कर देती थी। फिर डाइवोर्स और मामले को रफादफा कराने के नाम पर पीड़ितों से लाखों की रकम उसूलती थी। पुलिस का कहना है कि आरोपी सीमा अग्रवाल ने अलग-अलग राज्यों में विभिन्न मामलों में सेटलमेंट के तौर पर 1.25 करोड़ रुपये तक की रकम लूटी है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: बाबा साहेब के अपमान का आरोप, केंद्रीय गृह मंत्री शाह का इस्तीफा मांगा
Next: नेपाली शिक्षकों पर विवादित बयान के खिलाफ गोर्खा समुदाय का प्रदर्शन

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.