Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • जल पुलिस की तत्परता से बची भाई-बहन की जान
  • देहरादून

जल पुलिस की तत्परता से बची भाई-बहन की जान

AltnewsUttarakhand 27/03/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

ऋषिकेश(आरएनएस)।   मुनिकीरेती स्थित नावघाट पर गुरुवार दोपहर हरिद्वार से परिजनों संग पहुंचे भाई-बहन गंगा के तेज प्रवाह की चपेट में आकर बहने लगे। उन्हें बहता देख परिजनों और घाट पर मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची जल पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर बामुश्किल दोनों को सकुशल बचा लिया। पुलिस के मुताबिक यह घटना गुरुवार दोपहर करीब सवा एक बजे की है। हरिद्वार से राजीव गुप्ता परिवार के साथ नावघाट पर पहुंचे थे। इसी बीच उनका 14 वर्षीय बेटा विष्णु गुप्ता और उसकी 16 वर्षीय बहन इच्छा गुप्ता गंगा में नहाने उतर गईं। अचानक तेज प्रवाह की चपेट में आकर दोनों बहने लगे, तो पिता राजीव के हाथपांव फूल गए। उन्होंने स्थानीय लोगों की मदद से नजदीक ही तैनात जल पुलिस को घटना की सूचना दी। तत्काल मौके पर पहुंचे जल पुलिस के जवानों ने विष्णु और इच्छा को बचाने के लिए बोट की मदद ली। करीब 20 मिनट की मशक्कत के बाद जल पुलिस ने दोनों को सकुशल बाहर निकाला। बेटा और बेटी के सकुशल बचने पर पिता की सांस में सांस आई। उन्होंने जल पुलिस जवानों की त्वरित कार्रवाई पर आभार भी जताया। वहीं, इस घटना के बाद जल पुलिस जवानों ने नावघाट और आसपास के गंगा घाटों पर मौजूद लोगों को गंगा स्नान को लेकर जागरूक भी किया। जल पुलिस जवानों में सुभाष ध्यानी, विदेश चौहान, पुष्कर रावत, महेंद्र चौधरी, बोट चालक चंद्र प्रकाश नागर शामिल थे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: स्वयंसेवियों ने लोगों को जागरूक करने की शपथ ली
Next: धौलछीना में बहुउद्देश्यीय शिविर आयोजित, लाभार्थियों को वितरित किए गए चेक

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.