Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • धौलछीना में बहुउद्देश्यीय शिविर आयोजित, लाभार्थियों को वितरित किए गए चेक
  • अल्मोड़ा

धौलछीना में बहुउद्देश्यीय शिविर आयोजित, लाभार्थियों को वितरित किए गए चेक

AltnewsUttarakhand 27/03/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। विकासखंड भैंसियाछाना के मुख्यालय धौलछीना में गुरुवार को धामी सरकार के तीन वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में बहुउद्देश्यीय शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा के पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह और पूर्व जिलाध्यक्ष रवि रौतेला ने दीप प्रज्वलित कर किया।

इस अवसर पर सरकार द्वारा विभिन्न विभागों के माध्यम से संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को चेक वितरित किए गए। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। समाज कल्याण विभाग की ओर से दिव्यांगजनों को व्हीलचेयर, बैसाखी और लाठियाँ वितरित की गईं।

विद्युत व स्वास्थ्य विभाग ने किया समस्याओं का समाधान
शिविर में विद्युत विभाग ने मौके पर ही बिजली से संबंधित समस्याओं का समाधान किया। वहीं, स्वास्थ्य, कृषि और उद्यान विभाग के स्टॉलों पर लोगों ने खरीदारी की। हालांकि, आधार कार्ड से संबंधित स्टॉल न होने के कारण कई ग्रामीणों को निराश लौटना पड़ा।

शिकायतों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश
इस दौरान सीडीओ ने विभिन्न विभागों से प्राप्त शिकायतों और उनके निस्तारण की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को लंबित शिकायतों के त्वरित समाधान के निर्देश दिए। पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष ने क्षेत्र की सड़क संबंधी समस्याओं पर संज्ञान लेते हुए उनके समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया।

कार्यक्रम के अंत में विधानसभा उपाध्यक्ष ने ‘सरकार जनता के द्वार’ कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष मंगल रावत ने क्षेत्र की समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग रखी। कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि और ग्रामीण उपस्थित रहे। वहीं, कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने सुंदर नृत्य और गायन प्रस्तुत कर सभी का मन मोहा।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: जल पुलिस की तत्परता से बची भाई-बहन की जान
Next: चारधाम यात्रा 2025 की तैयारियां जोरों पर

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.