Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • जौनसार के परशुराम देवता मंदिरों में ग्यास पर्व की रही धूम
  • देहरादून

जौनसार के परशुराम देवता मंदिरों में ग्यास पर्व की रही धूम

AltnewsUttarakhand 12/11/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

विकासनगर(आरएनएस)।  गढ़वाल और कुमाऊं में मंगलवार को जहां हर ओर लोगों में इगास पर्व की धूम रही, वहीं जौनसार में ग्यास पर्व मनाया गया। परशुराम महाराज के मंदिरों में जागड़ा और भण्डारे का आयोजन किया गया। क्षेत्र में गडौल, डिमऊ, बोहरी गांवों में परशुराम महाराज के मंदिर हैं। इन गांवों में ग्यास पर्व धूमधाम के साथ मनाया जाता है। मंगलवार को जौनसार क्षेत्र के कालसी ब्लाक के प्राचीन परशुराम महाराज के मंदिरों में ग्यास पर्व पर हजारों श्रद्धालुओं ने मन्दिर में दर्शन के मन्नतें मांगी। सोमवार शाम से ही गडौल, बोहरी व अन्य गांवों में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। मंगलवार सुबह से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने गडौल गांव का रुख किया और प्राचीन परशुराम मन्दिर में दर्शन कर मन्नतें मांगी। सुबह विधि विधान से पूजा अर्चना करने के बाद महाराज की पालकी को मन्दिर से बाहर निकाल स्नान कराया गया। इस दौरान पूरा मन्दिर प्रांगण देव जयकारों से गूंज उठा। वहां उपस्थित कई महिला-पुरुषों पर भी साक्षात देवता अवतरित हुए। लोगों ने देव पालकी को कंधा लगाकर पुण्य कमाया और मन्दिर में माथा टेक सुख समृद्धि की कामना की। मंदिरों में आयोजित भंडारे में भी सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। सुबह आरम्भ हुआ देव दर्शन का सिलसिला देर शाम तक चलता रहा।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: प्रभारी प्रधानाचार्य को हटाने के लिए अभिभावकों का प्रदर्शन
Next: पीएम रिपोर्ट में कबाड़ी की मौत का कारण हार्ट अटैक

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.