Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • प्रभारी प्रधानाचार्य को हटाने के लिए अभिभावकों का प्रदर्शन
  • देहरादून

प्रभारी प्रधानाचार्य को हटाने के लिए अभिभावकों का प्रदर्शन

AltnewsUttarakhand 12/11/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

विकासनगर(आरएनएस)।  राजकीय इंटर कॉलेज अटाल के प्रभारी प्रधानाचार्य को हटाने के लिए अभिभावकों ने मंगलवार को एक आवश्यक बैठक कर विद्यालय के गेट पर प्रदर्शन किया। इस दौरान अभिभावकों ने खंड शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन प्रेषित कर प्रधानाचार्य पर मनमानी करने और विद्यालय से अक्सर गायब रहने का आरोप लगाते हुए तत्काल पद से हटाने की मांग की। पीटीए अध्यक्ष लाखीराम शर्मा ने बताया राइंका अटाल के रसायन विज्ञान प्रवक्ता को जब से प्रभारी प्रधानाचार्य का चार्ज दिया गया है तब से वह विद्यालय में नहीं टिकते। बताया कि इससे रसायन विज्ञान जैसे जटिल विषय के छात्र-छात्राओं का भविष्य अंधकारमय हो रहा है। अभिभावकों को अपने बच्चों के भविष्य की चिंता सताए जा रही है। कहा कि प्रभारी प्रधानाचार्य का पद मिलते ही वह अक्सर मीटिंगों का बहाना बनाकर विद्यालय से नदारद रहते है। जिसका असर पूरे विद्यालय पर पड़ रहा है। कहा कि प्रधानाचार्य के न रहने से अन्य प्रवक्ता शिक्षक भी अब मनमानी करने लग गए हैं। अभिभावकों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए बीईओ को पत्र भेजकर प्रभारी प्रधानाचार्य के खिलाफ शीध्र कार्यवाही की मांग की। खंड शिक्षा अधिकारी बुशरा ने ग्रामीणों को आश्वस्त करते हुए कहा कि अभिभावकों की पीड़ा को समझते हुए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। प्रदर्शन करने वालों में पीटीए अध्यक्ष लाखीराम शर्मा, एसएमसी अध्यक्ष काना सिंह राणा, प्रवीण राणा, रायसिंह राणा, भवान सिंह राणा, निशांत शर्मा,अमन चौहान, सीताराम, कपिल शर्मा आदि मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: अपहरण और दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
Next: जौनसार के परशुराम देवता मंदिरों में ग्यास पर्व की रही धूम

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.