Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • रुद्रप्रयाग
  • जवाड़ी बाईपास पुल का साइड एप्रोच क्षतिग्रस्त, आवाजाही बंद
  • रुद्रप्रयाग

जवाड़ी बाईपास पुल का साइड एप्रोच क्षतिग्रस्त, आवाजाही बंद

AltnewsUttarakhand 11/03/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

रुद्रप्रयाग। मुख्यालय के नजदीक जवाड़ी बाईपास पर बने पुल के एवडमेंट से लगे एप्रोच में निर्माण कार्य के चलते अचानक एप्रोच क्षतिग्रस्त हो गया है, जिससे पुल पर वाहनों का आवागमन पूरी तरह बंद हो गया है। जवाड़ी बाईपास से जाने वाले वाहनों की आवाजाही मुख्य बाजार से ही हो रही है, जिससे यहां सुबह और शाम के वक्त जाम की स्थिति पैदा हो रही है। केदारनाथ हाईवे को जोड़ने वाले गुलाबराय के पास जवाड़ी बाईपास में बने पुल पर बीते कुछ दिनों से एनएच लोनिवि की कार्यदायी संस्था द्वारा एप्रोच को पुल के निचले स्तर से ही ठीक करने का काम किया जा रहा है, जिसके चलते यहां जेसीबी मशीन से खुदाई हो रही थी। मंगलवार को खुदाई के दौरान अचानक पुल से लगी सड़क का मलबा धंसते हुए बड़ा हिस्सा टूट गया, जिससे पुल पर सुरक्षा को देखते हुए तत्काल वाहनों की आवाजाही बंद करा दी गई है। एवडमैंट से लगे एप्रोच के ध्वस्त होने की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी सौरभ गहरवार ने एनएच लोनिवि के अधिकारियों के साथ मौके का निरीक्षण किया। उन्होंने एनएच लोनिवि के अधिशासी अभियंता ओंकार पांडे को जल्द एप्रोच को ठीक करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आगामी यात्रा सीजन को देखते हुए किसी तरह की लापरवाही न की जाए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। यदि खामियां पाई गई तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी ने भी पुल का निरीक्षण किया। उन्होंने एनएच के अधिकारी के साथ ही जिलाधिकारी को जल्द पुल के क्षतिग्रस्त हिस्से पर जल्द कार्य पूरा करने को कहा। विधायक ने कहा कि आगामी यात्रा सीजन आने वाला है ऐसे में अधिकारियों को पुल पर वाहनों की आवाजाही शुरू कराने के लिए यथा समय पर कार्य पूरा करने को कहा गया है। इधर, दूसरी ओर बाईपास पर वाहनों की आवाजाही बंद होने से रुद्रप्रयाग नगर में वाहनों का दबाव अचानक बढ़ गया और सुबह शाम जाम की स्थिति देखने को मिल रही है। पुलिस को यातायात नियंत्रण करने में अतिरिक्त प्रयास करने पड़ रहे हैं। जाम के कारण लोगों को भी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: जाख में बाल शोध मेले का आयोजन
Next: बिजली के निजीकरण को लेकर माकपा का प्रदर्शन

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • चमोली
  • चम्पावत
  • टिहरी
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी
  • बागेश्वर
  • रुद्रप्रयाग
  • हरिद्वार

गणेश गोदियाल बने उत्तराखंड कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष, 27 संगठनात्मक जिलों में भी नए अध्यक्षों की घोषणा

AltnewsUttarakhand 11/11/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • रुद्रप्रयाग

घोलतीर बस दुर्घटना में लापता एक यात्री का शव मिला

AltnewsUttarakhand 02/07/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • रुद्रप्रयाग

बरसात में इमरजेंसी हेली सेवा संचालन पर बना संशय

AltnewsUttarakhand 01/07/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.