Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • टिहरी
  • बिजली के निजीकरण को लेकर माकपा का प्रदर्शन
  • टिहरी

बिजली के निजीकरण को लेकर माकपा का प्रदर्शन

AltnewsUttarakhand 11/03/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

नई टिहरी(आरएनएस)।   बिजली के निजीकरण और स्मार्ट मीटर के खिलाफ मार्क्सवादी कम्यूनिस्ट पार्टी (माकपा) ने राज्यव्यापी आह्वान पर नई टिहरी में ऊर्जा निगम के कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। इसके बाद ऊर्जा निगम के ईई को ज्ञापन भी सौंपा। धरने के बाद सौंपे गए ज्ञापन में माकपा ने कहा कि वह बिजली के निजीकरण और स्मार्ट मीटर का पुरजोर विरोध करती है। पार्टी ने इसे एक जनविरोधी फैसला बताते हुए आरोप लगाया कि यह सरकार का चोर दरवाजे से बिजली के निजीकरण की ओर बढ़ाया गया कदम है, जिसका सीधा नुकसान गरीब जनता, किसानों और मजदूरों को होगा।
माकपा ने आरोप लगाया कि स्मार्ट मीटर के नाम पर सरकार जनता को छलने का काम कर रही है। उदाहरण देते हुए कहा कि पहले एक कंपनी ने मुफ्त में सिम और मोबाइल बांटे थे और अब उसी कंपनी से महंगे टैरिफ वसूलने का काम किया जा रहा है। माकपा का आरोप है कि सरकार की मंशा बिजली और संचार क्षेत्र में रिलायंस, अडानी और टाटा ग्रुप को मजबूत करना है। इसके लिए जनता पर बोझ डालने का काम किया जा रहा है और महंगे स्मार्ट मीटरों की कीमत भी जनता से वसूली जाएगी। माकपा ने चेतावनी दी कि अगर बिजली के निजीकरण को रोका नहीं गया, तो पार्टी जनता के साथ मिलकर उग्र आंदोलन करेगी। इस मौके पर माकपा के जिला सचिव भगवान सिंह राणा, जय सिंह राणा, कृपा सिंह कठैत, सफर सिंह नेगी, जबर सिंह नेगी, श्रीपाल चौहान, अजमल, नत्थी सिंह कठैत आदि मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: जवाड़ी बाईपास पुल का साइड एप्रोच क्षतिग्रस्त, आवाजाही बंद
Next: प्रेमी ही निकला प्रेमिका का हत्यारा, दोस्तों के साथ मिलकर उतारा था मौत के घाट

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • टिहरी
  • देहरादून

चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों का प्रांतीय अधिवेशन 27-28 अक्टूबर को टिहरी में

AltnewsUttarakhand 10/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • टिहरी

डिजिटल बैंकिंग सुविधाओं के साथ चंबा में शुरू हुई अल्मोड़ा अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक की 69वीं शाखा

AltnewsUttarakhand 07/09/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • चमोली
  • चम्पावत
  • टिहरी
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी
  • बागेश्वर
  • रुद्रप्रयाग
  • हरिद्वार

गणेश गोदियाल बने उत्तराखंड कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष, 27 संगठनात्मक जिलों में भी नए अध्यक्षों की घोषणा

AltnewsUttarakhand 11/11/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.