Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • जय गोल्ज्यू महोत्सव की पहली शाम में लोक संस्कृति और संगीत की धूम
  • अल्मोड़ा

जय गोल्ज्यू महोत्सव की पहली शाम में लोक संस्कृति और संगीत की धूम

AltnewsUttarakhand 23/10/2026 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। सात दिवसीय जय गोल्ज्यू महोत्सव 2026 की पहली शाम लोक संस्कृति, पारंपरिक नृत्यों और संगीत के नाम रही। विभिन्न क्षेत्रों के कलाकारों की प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। कार्यक्रम में उत्तराखंड सहित देश के अलग-अलग हिस्सों की सांस्कृतिक विरासत की झलक देखने को मिली। सांस्कृतिक संध्या में हरियाणा के बीन जोगी, कश्मीर के रऊफ और पश्चिम बंगाल के रायवंशी लोकनृत्यों की प्रस्तुतियां दी गईं। हिमालयन लोक कला केंद्र अल्मोड़ा के कलाकारों ने संध्यावली और छपेली नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोहा। वहीं, प्रेमरार्थ कथक कला केंद्र की ओर से हेडिया लोकनृत्य की प्रस्तुति दी गई। महोत्सव की पहली स्टार नाइट में रोशन बनोला, रुचि आर्य और अमित गोस्वामी की प्रस्तुतियों ने समां बांधा। कलाकारों की प्रस्तुतियों के दौरान दर्शकों में उत्साह बना रहा। महोत्सव का उद्देश्य लोक संस्कृति और पारंपरिक कलाओं को प्रोत्साहित करने के साथ स्थानीय कलाकारों को मंच उपलब्ध कराना तथा नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ना है। पहले दिन के कार्यक्रमों ने आगामी आयोजनों को लेकर भी दर्शकों में उत्साह बढ़ाया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी अंशुल सिंह, विधायक मनोज तिवारी, पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश जोशी और शोभा जोशी सहित सुशील शाह, भैरव गोस्वामी, भूपेंद्र भोज, लता तिवारी, राधा बिष्ट और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: एसएसपी ने जवानों के साथ लगाई दौड़, ड्रिल और शस्त्राभ्यास से परखी दक्षता
Next: मानदेय बढ़ाने को आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का सचिवालय कूच

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.