Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • जय गोल्ज्यू महोत्सव में स्टार नाइट में विकास भारद्वाज की गायकी ने बांधा समां
  • अल्मोड़ा

जय गोल्ज्यू महोत्सव में स्टार नाइट में विकास भारद्वाज की गायकी ने बांधा समां

AltnewsUttarakhand 26/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। ऐतिहासिक मल्ला महल में आयोजित सात दिवसीय जय गोल्ज्यू महोत्सव 2026 के चौथे दिन विभिन्न राज्यों की लोकसंस्कृति और पारंपरिक कलाओं की शानदार झलक देखने को मिली। असम, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और हरियाणा के कलाकारों ने लोकनृत्य और संगीत की प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। वहीं, स्थानीय कलाकारों ने भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर कार्यक्रम में चार चांद लगाए। महोत्सव की स्टार नाइट में गायक विकास भारद्वाज की प्रस्तुतियों ने खास आकर्षण पैदा किया। उनकी गायकी पर दर्शक झूमते नजर आए और पूरा परिसर संगीत की उमंग से सराबोर हो गया। विभिन्न राज्यों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और स्थानीय प्रतिभाओं को मंच देने के साथ राष्ट्रीय स्तर के कलाकारों की मौजूदगी ने आयोजन को और आकर्षक बनाया। कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। विशिष्ट अतिथियों में भाजपा जिलाध्यक्ष महेश नयाल, राज्यमंत्री गोविंद पिलख्वाल, राज्यमंत्री कुंदन लटवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, हवालबाग ब्लॉक प्रमुख हिमानी कुंडू, प्रकाश बिष्ट और बिनीता बिष्ट मौजूद रहे। जय गोल्ज्यू महोत्सव के माध्यम से लोकआस्था, पारंपरिक कला और सांस्कृतिक विरासत को प्रोत्साहित करने के साथ स्थानीय कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिल रहा है। आयोजन से अल्मोड़ा की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पहचान को भी बढ़ावा मिल रहा है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: मनसा देवी मार्ग से हरकी पैड़ी तक हटाया अतिक्रमण
Next: अल्मोड़ा के नितांत गोपाल रावत और नैतिक जोशी की जोड़ी ने अंडर-11 में जीता युगल खिताब

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.