Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • ज्वेलरी और नगदी के साथ महिला को भगाकर ले जाने वाला गिरफ्तार
  • देहरादून

ज्वेलरी और नगदी के साथ महिला को भगाकर ले जाने वाला गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 20/08/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

विकासनगर(आरएनएस)।   सेलाकुई पुलिस ने महिला को बच्चे और ज्वेलरी, नगदी के साथ बहला-फुसलाकर भागने वाले आरोपी को रुड़की से गिरफ्तार किया कर लिया है। उसके कब्जे से महिला उसके तीन साल के बच्चे और ज्वेलरी और नगदी भी बरामद की है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। थानाध्यक्ष सेलाकुई पीडी भट्ट ने बताया कि विगत सोमवार को थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने तहरीर दी थी। बताया कि अब्बू साले उर्फ तालिब नाम का व्यक्ति उसकी पत्नी को बहला फुसलाकर ले गया है। बताया कि उसकी पत्नी उसके तीन साल के बेटे के साथ ही करीब पांच लाख रुपये और ज्वेलरी भी साथ ले गई है। बताया कि तहरीर के आधार पर अपहरण का मुकदमा दर्ज कर अपहृर्ता और उसके पुत्र की सकुशल बरामदगी के लिए टीम का गठन किया गया। टीम ने घटनास्थल व उसके आसपास आने-जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों को खंगाला। साथ ही आरोपी के संबंध में आवश्यक जानकारी जुटाकर मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया। एसओजी टीम की सहायता से आरोपी के मोबाइल नंबर तथा सभी सोशल मीडिया एकांउट की सर्विलांस के माध्यम से जांच की गई। जिसके बाद आरोपी के हरिद्वार के रुड़की में होने की जानकारी प्राप्त हुई। जिसके बाद तत्काल टीम को रुड़की भेजा गया। टीम ने रुड़की में आरोपी के संबंध में गोपनीय रूप से जानकारी प्राप्त की। जिसके बाद आरोपी अब्बू साले उर्फ तालिब पुत्र मोहम्मद मुमताज निवासी ग्राम साकीन करिआर पूर्णिया बिहार, हाल निवासी बिकानेर वाली गली सेलाकुई देहरादून को ग्राम सुनहरा गंगनहर रुड़की से गिरफ्तार कर लिया। बताया कि उसके कब्जे से अपहर्ता, उसके तीन साल पुत्र और महिला द्वारा अपने साथ ले जाई गई ज्वेलरी तथा नगदी बरामद कर ली गई। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: आपदा से क्षतिग्रस्त स्कूलों के लिए 20 करोड़ मिले
Next: रिजॉर्ट में रेव पार्टी का भंडाफोड़, 9 महिला डांसरों समेत 37 गिरफ्तार

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

बसंत विहार में नकबजनी का खुलासा, आठ लाख की ज्वैलरी बरामद

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

दून अस्पताल में एमआरआई रिपोर्टों की त्रुटियों पर एजेंसी को नोटिस

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.