Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • नैनीताल
  • झाड़ियों में मिला वृद्धा का शव
  • नैनीताल

झाड़ियों में मिला वृद्धा का शव

AltnewsUttarakhand 03/11/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

हल्द्वानी(आरएनएस)।  गौजाजाली में रेलवे पटरी के किनारे झाड़ियों से रविवार को पुलिस ने एक वृद्धा का शव बरामद किया है। वृद्धा के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। संभावना जताई जा रही है कि ट्रेन की चपेट में आने से हादसा हुआ हो। हालांकि हादसे का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है। मंडी चौकी की एसआई बबीता के मुताबिक 85 वर्षीय हंसी देवी पत्नी स्व.धन सिंह बिष्ट कुष्ठ आश्रम मोतीनगर में रहती थीं। वह मंडी चौकी क्षेत्र के आसपास फुटपाथ में रहकर भीख मांग अपनी गुजर बसर करती थीं। एक नवंबर को वह कुष्ठ आश्रम से भीख मांगने के लिए निकली थी। तब से वह वापस नहीं लौटी। रविवार की सुबह गौजाजाली क्षेत्र में जीवनदान अस्पताल के पास मार्निंग वॉक पर निकले लोगों ने झाड़ियों में शव पड़ा हुआ देखा। इसकी सूचना उन्होंने तत्काल पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी पहुंचाया। जहां वृद्धा की शिनाख्त हुई। एसआई बबीता के मुताबिक महिला के शरीर पर चोट के निशान भी हैं। संभावना है कि ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। पुलिस को एक थैला मिला है। पुलिस ने बताया कि शिनाख्त के बाद वृद्धा के बेटे को बुलाया गया जो कि देहरादून में रहता है। बेटे ने पोस्टमार्टम के बाद अपनी मां का दाह संस्कार किया।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: साइबर ठग ने की 1.50 लाख रुपये की धोखाधड़ी
Next: पछुवादून में परंपरागत ढंग से मनाया गया भैयादूज

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • नैनीताल

व्यापारियों के लिए मुख्यमंत्री धामी की 8 बड़ी घोषणाएं, आपदा राहत से पार्किंग तक पर फोकस

AltnewsUttarakhand 09/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • नैनीताल

जनपद स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • नैनीताल

इंटरव्यू के दो सप्ताह बाद भी विशेषज्ञ डॉक्टरों को नियुक्ति पत्र का इंतजार

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.