Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • बागेश्वर में रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए जिला सैनिक कल्याण अधिकारी, विजिलेंस टीम की बड़ी कार्रवाई
  • देहरादून
  • बागेश्वर

बागेश्वर में रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए जिला सैनिक कल्याण अधिकारी, विजिलेंस टीम की बड़ी कार्रवाई

AltnewsUttarakhand 24/05/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून/बागेश्वर। उत्तराखंड के बागेश्वर जिले से भ्रष्टाचार का एक बड़ा मामला उजागर हुआ है। विजिलेंस विभाग की टीम ने जिला सैनिक कल्याण अधिकारी सुबोध शुक्ला को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। यह रकम उपनल के माध्यम से नियुक्त एक कर्मचारी से उसके अनुबंध को बढ़ाने के बदले में मांगी गई थी।

शनिवार को सीओ विजिलेंस अनिल सिंह मनराल के नेतृत्व में गठित ट्रैप टीम ने बागेश्वर स्थित जिला सैनिक कल्याण कार्यालय में छापा मारा। इसी दौरान सेवानिवृत्त कर्नल और वर्तमान में सैनिक कल्याण अधिकारी पद पर कार्यरत सुबोध शुक्ला को घूस लेते हुए पकड़ा गया। शुक्ला मूल रूप से मध्य प्रदेश के उमरिया जिले के निवासी हैं और बागेश्वर में सैनिक कल्याण कार्यालय के गेस्ट हाउस में रह रहे थे।

उपनल कर्मचारी कैलाश चंद्र पंत ने बताया कि उनका अनुबंध 11 माह का होता है। जब उन्होंने अनुबंध नवीनीकरण के लिए आवेदन किया, तो अधिकारी ने पहले 90 हजार रुपये की मांग की। काफी विनती के बाद 50 हजार रुपये पर सहमति बनी, जिसके बाद परेशान होकर पंत ने विजिलेंस विभाग से संपर्क किया।

शिकायत के आधार पर की गई इस कार्रवाई के बाद सुबोध शुक्ला के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज कर आगे की प्रक्रिया शुरू की गई है।

सतर्कता निदेशक वी. मुरूगेशन ने इस सफल कार्रवाई के लिए ट्रैप टीम को नकद इनाम देने की घोषणा की है। उन्होंने आम जनता से अपील की है कि यदि कोई भी अधिकारी या कर्मचारी रिश्वत की मांग करता है, तो इसकी शिकायत हेल्पलाइन नंबर 1064 या 9456592300 पर की जा सकती है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित नीति आयोग की शासी परिषद की दसवीं बैठक में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभाग
Next: राहुल गांधी की मुश्किलें बढ़ीं, कोर्ट ने गैर-जमानती वारंट किया जारी; 26 जून को पेश होने का आदेश

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

बसंत विहार में नकबजनी का खुलासा, आठ लाख की ज्वैलरी बरामद

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

दून अस्पताल में एमआरआई रिपोर्टों की त्रुटियों पर एजेंसी को नोटिस

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.