Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • जिला सैनिक कल्याण परिषद की बैठक में पूर्व सैनिकों ने रखी समस्याएं
  • अल्मोड़ा

जिला सैनिक कल्याण परिषद की बैठक में पूर्व सैनिकों ने रखी समस्याएं

AltnewsUttarakhand 20/12/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा(आरएनएस)।   जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय की अध्यक्षता में शुक्रवार को जिला सैनिक कल्याण परिषद की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। बैठक में पूर्व सैनिकों के विभिन्न मुद्दों के अलावा, शहीद स्मारकों, शहीदों के नाम पर मार्गों के नाम के प्रस्तावों आदि सुझावों एवं शिकायतों पर चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी, अध्यक्ष जिला सैनिक कल्याण परिषद आलोक कुमार पांडेय ने कहा कि सैनिक हमारे देश का गौरव हैं। हमें हमेशा अपने देश की सेना एवं सैनिकों का सम्मान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारे जो पूर्व सैनिक हैं, वें भी उसी सम्मान के भागीदार हैं। क्योंकि वे अपने जीवन का एक बहुत बड़ा हिस्सा देश की सेवा में समर्पित कर चुके होते हैं। उनके जो भी प्रकरण हैं या उनकी जो भी समस्याएं हैं उनका निस्तारण सभी अधिकारियों को प्राथमिकता से करना है। आपातकालीन परिस्थितियों में पूर्व सैनिकों का सहयोग लेने के सुझाव पर जिलाधिकारी ने कहा कि आपदा प्रबंधन के माध्यम से प्रति ब्लॉक पूर्व सैनिकों एवं रेडक्रॉस टीम को प्रशिक्षित किए जाने पर कार्य किया जाएगा। जिससे आपातकालीन स्थिति में रेस्क्यू आदि के लिए उनकी मदद ली जा सके। उन्होंने जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी को इस संबंध में रेडक्रॉस एवं पूर्व सैनिक संगठनों से समन्वय बनाने हेतु निर्देशित किया। पूर्व सैनिकों ने यह सुझाव भी जिलाधिकारी के सम्मुख रखा कि विभागीय टेंडर एवं कार्यों में पूर्व सैनिकों की भागीदारी भी रखी जाए। इस पर जिलाधिकारी ने कहा कि यह अच्छा सुझाव है, इसके लिए शासन को प्रस्ताव भेजा जाएगा। बैठक में पूर्व सैनिकों द्वारा अपनी अपनी समस्याएं भी रखी गई, जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि उन सभी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाए। बैठक में जिला सैनिक कल्याण अधिकारी विजय मनराल, मुख्य कोषाधिकारी पूजा नेगी, अपर पुलिस अधीक्षक हरवंश सिंह, नामित सदस्य शोभा जोशी समेत अन्य अधिकारी एवं पूर्व सैनिक उपस्थित रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: सीएम ने किया हरिद्वार में लगभग 55 करोड़ की लागत की 239 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास
Next: डिजिटल अरेस्ट कर महिला के खाते से 9.83 लाख रुपए ट्रांसफर कराए

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.