Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • जिलाधिकारी ने किया मंडल स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ
  • अल्मोड़ा

जिलाधिकारी ने किया मंडल स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ

AltnewsUttarakhand 04/12/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। खेल निदेशालय उत्तराखण्ड के सौजन्य से एवं जिला प्रशासन अल्मोड़ा के मार्गदर्शन में जिला खेल कार्यालय द्वारा आयोजित अनुसूचित जाति के अंडर-21 वर्ग के बालकों की मंडल स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ बुधवार को हेमवती नंदन बहुगुणा स्पोर्ट्स स्टेडियम अल्मोड़ा में हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। जिला क्रीड़ा अधिकारी महेशी आर्या ने जिलाधिकारी को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। इसके पश्चात जिलाधिकारी ने नैनीताल, पिथौरागढ, चंपावत, बागेश्वर और ऊधमसिंह नगर से आई विभिन्न क्रिकेट टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके साथ क्रिकेट भी खेला। जिलाधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान समय में क्रिकेट खिलाड़ियों की लोकप्रियता फिल्म जगत से भी अधिक है। उन्होंने खिलाड़ियों को प्रेरित करते हुए कहा कि खेल हमें अनुशासन, टीम भावना और संघर्ष की सीख देते हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की भूमि खेल प्रतिभाओं से समृद्ध है, और क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी, एकता बिष्ट और बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन जैसे प्रसिद्ध खिलाड़ी अल्मोड़ा की मिट्टी से ही जुड़े हैं। यह हम सभी के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने यह भी कहा कि खेल के साथ-साथ पढ़ाई पर भी ध्यान देना चाहिए ताकि व्यक्तित्व का संतुलित विकास हो सके। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित क्रिकेट कोच लियाकत अली उपस्थित रहे। उन्होंने खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया और खेल भावना को प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम में उप जिला क्रीड़ा अधिकारी अरुण बंग्याल, फुटबॉल एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष हरीश कनवाल सहित अन्य उपस्थित रहे। प्रतियोगिता 04 से 06 दिसम्बर 2024 तक चलेगी, जिसमें विभिन्न जिलों की टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले होंगे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: होटल कर्मी की संदिग्ध हालात में गंगा में डूबने से मौत
Next: चोरी की योजना बनाते तीन युवक असलहों संग गिरफ्तार

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.