Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • जोशीमठ के प्रभावितों को ग्राफिक एरा में निशुल्क शिक्षा का एक और मौका
  • देहरादून

जोशीमठ के प्रभावितों को ग्राफिक एरा में निशुल्क शिक्षा का एक और मौका

AltnewsUttarakhand 01/08/2023 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून। ग्राफिक एरा में जोशीमठ के आपदा पीड़ितों को निशुल्क शिक्षा के लिए अब आठ अगस्त तक आवेदन किया जा सकेगा। ग्राफिक एरा ने आवेदन पत्र आमंत्रित करने की अंतिम तिथि एक बार फिर बढ़ा दी है। ग्राफिक एरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन डॉ. कमल घनशाला ने पूर्व में जोशीमठ की आपदा से पीड़ित परिवारों के 100 बच्चों को ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी और ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में निशुल्क शिक्षा उपलब्ध कराने की घोषणा की थी। दोनों विश्वविद्यालयों में इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट, कंम्प्यूटर एप्लीकेशन समेत हर कोर्स में निशुल्क शिक्षा देने की व्यवस्था की गई है। अब तक प्राप्त आवेदन पत्रों के आधार पर चयनित अभ्यर्थियों की दो सूचियां तैयार की जा चुकी हैं। इनमें बीटेक कम्प्यूटर साइंस इंजीनियरिंग, एमबीए, बीबीए, बीसीए, बीकॉम ऑनर्स समेत विभिन्न पाठ्यक्रमों में आपदा पीड़ित परिवारों के बच्चों का निशुल्क शिक्षा के लिए चयन किया गया है।
विवि के आपदा राहत प्रभारी डॉ. सुभाष गुप्ता ने बताया कि प्रभावित परिवारों की सुविधा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि अब एक बार फिर बढ़ा दी गई है। अब आठ अगस्त तक आपदा पीड़ित होने का प्रमाण पत्र और शैक्षिक प्रमाण पत्रों के साथ subhashgupta@gehu.ac.in पर आवेदन पत्र भेजे जा सकते हैं।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: एलआईसी कर्मियों ने की फैमिली पेंशन में 30 फीसदी बढ़ोतरी की मांग
Next: सरकार चलाने वाला एप कब बनाया जाएगा: प्रीतम सिंह

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.