Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • कबाड़ के गोदाम में लगी आग, दमकलकर्मियों ने मशक्कत से पाया काबू
  • अल्मोड़ा

कबाड़ के गोदाम में लगी आग, दमकलकर्मियों ने मशक्कत से पाया काबू

AltnewsUttarakhand 20/01/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा(आरएनएस)।  रानीखेत की बद्रीव्यू नई बस्ती में रविवार रात अचानक एक कबाड़ के गोदाम में आग लग गई, जो कुछ ही देर में विकराल हो गई। आग तेजी से पास के आवासीय भवनों की ओर बढ़ने लगी, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। मिली जानकारी के अनुसार, रविवार रात करीब 9:30 बजे सूचना मिली कि बद्रीव्यू नई बस्ती में रहमत हुसैन के कबाड़ गोदाम में आग लग गई है। इस पर प्रभारी अग्निशमन अधिकारी वंश नारायण यादव के नेतृत्व में दो फायर यूनिट तत्काल घटनास्थल पर भेजी गईं। घटनास्थल पर पहुंचने पर पता चला कि गोदाम एक तीव्र ढलान पर स्थित है, जिससे आग बुझाने में दमकलकर्मियों को भारी कठिनाई का सामना करना पड़ा। टीम ने तुरंत आग बुझाने का काम शुरू किया, लेकिन पानी खत्म होने के कारण काम बाधित हो गया। पास में मौजूद फायर हाइड्रेंट से पानी भरकर फिर से आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया। आखिरकार, करीब चार घंटे की मेहनत के बाद आग पर पूरी तरह से काबू पाया जा सका। इस दौरान पास के आवासीय भवनों को भी सुरक्षित बचा लिया गया। दमकल टीम में उमेश गौड़, राजकुमार, उत्तम सिंह, योगेश, दिनेश राणा, दिनेश चौधरी और दीपक दानू आदि शामिल रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: गृह क्लेश के चलते विवाहिता ने लगाई फांसी
Next: दन्या पुलिस ने जीआईसी अण्डोली में लगाई जागरुकता क्लास

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.