Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • हरिद्वार
  • कबाड़ी के 70 हजार रुपये लेकर भागने और मारपीट का आरोप, कोर्ट के आदेश पर केस
  • हरिद्वार

कबाड़ी के 70 हजार रुपये लेकर भागने और मारपीट का आरोप, कोर्ट के आदेश पर केस

AltnewsUttarakhand 24/10/2026 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

रुड़की(आरएनएस)। कबाड़ी का काम करने वाले एक व्यक्ति ने चार लोगों पर 70 हजार रुपये लेकर फरार होने, रकम वापस मांगने पर गाली-गलौज और धमकी देने तथा रास्ते में रोककर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़ित का आरोप है कि पुलिस से शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई तो उसने न्यायालय की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मंगलौर के मोहल्ला किला निवासी फरमान ने न्यायालय में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह कबाड़ी की दुकान चलाता है। आरोप है कि पठानपुरा निवासी आदिल उसकी दुकान पर काफी समय से काम करता था, इसलिए उसे उस पर विश्वास था। 22 अप्रैल को उसने आदिल को 70 हजार रुपये देकर माल उठाने के लिए चालक के साथ भेजा था। आरोप है कि चालक खाली गाड़ी लेकर वापस आ गया। पूछने पर उसने बताया कि आदिल रुपये लेकर फरार हो गया है। फरमान के अनुसार, उसने फोन पर आदिल से संपर्क कर रुपये वापस मांगे, लेकिन वह टालमटोल करता रहा। इसके बाद जब वह रकम मांगने आदिल के घर पहुंचा तो आदिल, उसके भाई तसलीम और मीरा ने कथित तौर पर उसके साथ गाली-गलौज की और धमकी दी। आरोप लगाया गया है कि 30 मई की शाम करीब आठ बजे फरमान पीरपुरा से पठानपुरा होते हुए मंगलौर आ रहा था। इसी दौरान रास्ते में आदिल, तसलीम, मीरा और रिजवान ने उसे रोक लिया। आरोप है कि चारों ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। इस दौरान रिजवान ने उसकी जेब से दो हजार रुपये और घड़ी निकाल ली। मारपीट में घायल होने के बाद राहगीरों ने उसे उठाया। इंस्पेक्टर भगवान सिंह महर ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: दीपावली से पहले अल्मोड़ा में फायर हाइड्रेंटों की जांच, खराब हाइड्रेंट जल्द दुरुस्त करने के निर्देश
Next: अल्मोड़ा-बागेश्वर के ताम्र शिल्प को बढ़ावा देने के लिए नाबार्ड समर्थित परियोजना शुरू

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

गंगा में गिर रहे गंदे नालों का सिटी मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

कोर्ट का आदेश आया, तो नार्को टेस्ट के लिए भेजी जाएगी उर्मिला सनावर: एसएसपी

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार

विपक्ष ने साथ नहीं दिया, अब इस्‍तीफा देंगे विधायक उमेश कुमार

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.