Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • दीपावली से पहले अल्मोड़ा में फायर हाइड्रेंटों की जांच, खराब हाइड्रेंट जल्द दुरुस्त करने के निर्देश
  • अल्मोड़ा

दीपावली से पहले अल्मोड़ा में फायर हाइड्रेंटों की जांच, खराब हाइड्रेंट जल्द दुरुस्त करने के निर्देश

AltnewsUttarakhand 24/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। दीपावली के मद्देनजर अग्नि सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए अल्मोड़ा पुलिस और अग्निशमन विभाग ने नगर क्षेत्र में स्थापित फायर हाइड्रेंटों का निरीक्षण और परीक्षण किया। शनिवार को जल संस्थान के अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ संयुक्त अभियान चलाकर हाइड्रेंटों की कार्यशीलता परखी गई। इस दौरान खराब हाइड्रेंटों को शीघ्र दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए।

एसएसपी चंद्रशेखर घोडके ने दीपावली पर्व को देखते हुए जनपद के सभी फायर स्टेशनों को सतर्क रहने और अग्निशमन उपकरणों को हमेशा कार्यशील रखने के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में मुख्य अग्निशमन अधिकारी नरेंद्र सिंह कुंवर के पर्यवेक्षण में अल्मोड़ा फायर स्टेशन प्रभारी के नेतृत्व में लीडिंग फायरमैन ओम प्रकाश और अग्निशमन टीम ने जल संस्थान की टीम के साथ निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अकार्यशील फायर हाइड्रेंटों में मानकों के अनुरूप फीमेल एडाप्टर लगाकर उन्हें जल्द ठीक कराने के लिए जल संस्थान के अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया गया। साथ ही आपात स्थिति में तत्काल अग्निशमन कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए हाइड्रेंटों में पर्याप्त पानी उपलब्ध रखने पर जोर दिया गया।

अग्निशमन टीम ने दुकानदारों और आमजन से अपील की कि वे अग्निशमन वाहनों के आवागमन मार्गों पर अतिक्रमण न करें। इससे आग लगने की स्थिति में दमकल वाहन बिना बाधा घटनास्थल तक पहुंच सकेंगे और समय पर राहत एवं बचाव कार्य किया जा सकेगा।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: रॉयल्टी बढ़ोतरी के विरोध में ठेकेदारों ने जलाईं टेंडर की प्रतियां
Next: कबाड़ी के 70 हजार रुपये लेकर भागने और मारपीट का आरोप, कोर्ट के आदेश पर केस

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.