Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • कक्षा कक्षों की कमी से जूझ रहा अटल उत्कृष्ट राइंका त्यूणी
  • देहरादून

कक्षा कक्षों की कमी से जूझ रहा अटल उत्कृष्ट राइंका त्यूणी

AltnewsUttarakhand 14/11/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

विकासनगर(आरएनएस)।  जौनसार बावर का सबसे बड़ा राजकीय इंटर कॉलेज त्यूणी की हालत जर्जर हो चुकी है। यहां संसाधनों की बेहद कमी है। कमरों से लेकर उपकरणों की यहां कमी है। कमरों से लेकर बिल्डिंग की हालत खराब हो चुकी है। इससे छात्र-छात्राओं की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। विद्यालय विकास प्रबंधन समिति और अभिभावकों का कहना है कि विद्यालय में संसाधन मुहैया कराने के लिए शिक्षा विभाग के आला अधिकारियों से कई बार संपर्क किया जा चुका है, बावजूद इसके छात्रों के प्रति अधिकारी संवेदनशील नजर नहीं आ रहे हैं। सीमांत क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को गुणवत्तापरक शिक्षा मुहैया कराने के लिए राइंका त्यूणी को अटल उत्कृष्ट विद्यालय का दर्जा गया, लेकिन इसके बाद सिर्फ विद्यालय का बोर्ड ही बदला गया। संसाधनों का अभी भी अभाव बना हुआ है। 582 छात्र संख्या वाले इस विद्यालय के भवन में सात कक्ष हैं, जिनमें से दो कक्षों में प्रयोगशाला संचालित होती है। एक कक्ष को कंप्यूटर कक्ष के तौर पर उपयोग में लाया जाता है, जबकि एक अन्य कक्ष का उपयोग परीक्षा कंट्रोल रूम के तौर किया जाता है। ऐसे में कक्षा छह से कक्षा 12 तक की कक्षाओं के संचालन के लिए पर्याप्त जगह नहीं मिल रही है। वर्ष 1990 में बना भवन पूरी तरह से जीर्णशीर्ण भी चुका है। जगह जगह फर्श भी क्षतिग्रस्त हो गया है। दीवारों का प्लास्टर उखड़ कर गिर रहा है। बारिश के मौसम में छत से पानी टपकता रहता है। कुछ कमरों के दरवाजे, खिड़की भी कमजोर हो चुके हैं।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री धामी ने किए भगवान बद्री विशाल के दर्शन
Next: कालसी में कार के खाई में गिरने से मासूम की मौत, दो लोग गंभीर

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.