Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • कालसी में कार के खाई में गिरने से मासूम की मौत, दो लोग गंभीर
  • देहरादून
  • धर्म
  • संस्कृति

कालसी में कार के खाई में गिरने से मासूम की मौत, दो लोग गंभीर

AltnewsUttarakhand 14/11/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

विकासनगर(आरएनएस)।  हरिपुर-कोटी मार्ग पर छिबरो पावर हाउस के पास बुधवार को एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में चार साल के मासूम की मौत हो गई, जबकि कार सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को विकासनगर के उप जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। थानाध्यक्ष कालसी भुवनचंद्र पुजारी ने बताया कि बुधवार दोपहर को करीब सवा दो बजे एक कार कालसी से कोटी की ओर जा रही थी। जो हरिपुर-कोटी मार्ग पर छिबरो पावर हाउस के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस और एसडीआरएफ को दी। सूचना पाते ही पुलिस और एसडीआरएफ मौके पर पहुंची। इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को खाई निकाला गया। इसके बाद घायलों को विकासनगर उपजिला चिकित्सालय विकास नगर पहुंचाया गया। बताया कि कार में तीन लोग सवार थे। जिसमें एक चार साल का मासूम ताशी चौहान भी सवार थी। मासूम कार से छिटक गई। जिससे उसकी मौके पर मौत गई। घायलों की पहचान 32 वर्षीय जयपाल पुत्र मोहर सिंह ग्राम दोऊ कालसी, 25 वर्षीय अंकित पुत्र पुत्र दिलीप सिंह ग्राम जामना कमरो सिरमौर हिमाचल प्रदेश के रूप में हुई है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: कक्षा कक्षों की कमी से जूझ रहा अटल उत्कृष्ट राइंका त्यूणी
Next: मुख्यमंत्री धामी ने दी प्रदेशवासियों, विशेषकर बच्चों को बाल दिवस की शुभकामनाएं

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.