Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • कन्या गुरुकुल की छात्राओं ने उत्तराखंड विधानसभा भवन का शैक्षिक भ्रमण
  • देहरादून

कन्या गुरुकुल की छात्राओं ने उत्तराखंड विधानसभा भवन का शैक्षिक भ्रमण

AltnewsUttarakhand 21/02/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

सदन की कार्यवाही देखने के बाद छात्राओं ने की विस अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण से मुलाकात

देहरादून(आरएनएस)।   गुरुकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय के कन्या गुरुकुल परिसर देहरादून की छात्राओं ने गुरुवार को उत्तराखंड विधानसभा भवन का शैक्षिक भ्रमण किया। शैक्षिक भ्रमण में कन्या गुरुकुल की स्नातक, स्नातकोत्तर और पीएचडी शोधार्थी विधानसभा के सदन में वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल द्वारा वित्त वर्ष 2025-26 के लिए बजट पेश किए जाने की कार्यवाही की गवाह बनीं। कन्या गुरुकुल के हिंदी विभाग द्वारा आयोजित इस शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं को संसदीय परंपराओं, विधायी कामकाज और सदन के संचालन में स्पीकर व पक्ष-विपक्ष की भूमिकाओं से रूबरू कराना था। शैक्षिक भ्रमण कार्यक्रम इस मायने से भी छात्राओं के लिए उपयोगी व ज्ञानवर्धक रहा कि यह बजट सत्र था और सभी छात्राएं बजट सत्र के दौरान विधानसभा की कार्यवाही से अवगत हुईं। दर्शक दीर्घा में बैठकर वित्तमंत्री द्वारा प्रस्तुत किए जा रहे बजट को समझा व देखा। सदन की कार्यवाही देखने के बाद छात्राओं को विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण से मुलाकात का मौका मिला। मुलाकात के दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने छात्राओं को विधायी कामकाज तथा सदन के संचालन को लेकर जानकारी दी। इस दौरान छात्राओं ने कैंट विधायक सविता कपूर से भी मुलाकात कर उनके संसदीय अनुभव के बारे में जानकारी ली।
विधानसभा सचिवालय के कर्मचारियों ने छात्राओं को विधानसभा भवन का भ्रमण करवाया। इस दौरान छात्राओं ने विधानसभा भवन में मंत्रियों के कक्षों से लेकर नेता विपक्ष के कार्यालय तथा ई विधानसभा को लेकर महत्ती जानकारी हासिल की। छात्राओं ने परिसर की दीवारों पर लगाए गए शहीदों के चित्रों का अवलोकन किया और राज्य निर्माण आंदोलन के बारे में भी जानकारी प्राप्त की। इस दौरान छात्राओं के शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम की समन्वय हिंदी विभाग से डॉ. निशा यादव व अंग्रेजी विभाग से डॉ. रीना वर्मा रहीं। शैक्षिक भ्रमण में सीता कुमारी, पल्लवी शर्मा, आकृतिका, आसमा, सिया, मोनिका, कुमकुम, कुलदीप कौर, तरनजीत कौर, सलोनी, इशिका रावत, महक, निशा भारती आदि उपस्थित रहीं।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने 7वें कॉमन रिव्यू मिशन की बैठक में प्रतिभाग किया
Next: पर्यावरण स्थिरता और जल संरक्षण पर हुआ मंथन

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.