Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पर्यावरण स्थिरता और जल संरक्षण पर हुआ मंथन
  • देहरादून

पर्यावरण स्थिरता और जल संरक्षण पर हुआ मंथन

AltnewsUttarakhand 21/02/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

नमामि गंगे जागरूकता पहल पर जोर दिया

देहरादून(आरएनएस)।   स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में शुक्रवार को पर्यावरणीय स्थिरता और जल संरक्षण पर केंद्रित एक संगोष्ठी का सफल आयोजन किया गया। जिसमें विशेष रूप से नमामि गंगे जागरूकता पहल पर जोर दिया गया। इस कार्यक्रम में प्रतिष्ठित वक्ताओं और संकाय सदस्यों ने जल संरक्षण और सतत विकास उपायों के महत्व पर विचार-विमर्श किया। संगोष्ठी की शुरुआत विवि के सहायक डीन परियोजना डॉ. श्याम कापड़ी के भाषण से हुई। इसके बाद स्कूल के एचओडी डॉ. विशाल सागर ने अपने विचार रखे। पर्यावरण विभाग के एचओडी प्रो.ने नमामि गंगे परियोजना के तहत जल संसाधन संरक्षण पर चर्चा की। प्रो. विनय काण्डपाल ने नमामि गंगे के महत्व: गंगा की शुद्धता और विरासत का संरक्षण विषय पर व्याख्यान दिया। इसके अलावा, डॉ. हरीश कुमार ने भारत में जल संकट: चुनौतियाँ, नवाचार और सतत समाधान पर विचार साझा किए। प्रो. अनूप बहुगुणा ने घरेलू सीवेज कनेक्शन: महत्व और चुनौतियां विषय पर अपनी प्रस्तुति दी।इस दौरान डॉ. सरगम बहल और डॉ. स्वेता चौहान भी मौजूद रहीं।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: कन्या गुरुकुल की छात्राओं ने उत्तराखंड विधानसभा भवन का शैक्षिक भ्रमण
Next: लोको पायलटों की भूख हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.