Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • चमोली
  • शांतिभंग करने में आठ लोग गिरफ्तार
  • चमोली

शांतिभंग करने में आठ लोग गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 12/06/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

चमोली(आरएनएस)। मंगलवार रात्र गौचर बाजार में यात्रियों और स्थानीय व्यापारियों के बीच हंगामा होने पर कर्णप्रयाग पुलिस ने आठ लोगों को शांतिभंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपियों में पांच युवक हेमकुंड यात्री और तीन गौचर के स्थानीय लोग थे। एसडीएम कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायालय ने सभी आरोपियों को व्यक्तिगत बंधपत्र पर रिहा कर दिया है। कर्णप्रयाग के एसएसआई पंकज कुमार ने बताया कि मंगलवार पुलिस को सूचना मिली कि हेमकुंड यात्रा से लौट रहे श्रद्धालुओं ने गौचर बाजार में स्थानीय लोगों के साथ हंगामा कर दिया। जिस पर कर्णप्रयाग और गौचर से पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया। विवाद बढ़ता देख पुलिस ने आरोपियों को घटनास्थल से काबू कर सार्वजनिक स्थान पर लड़झगड़ कर शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में गुरुकीरत निवासी हल्का मोहाली चंडीगढ़, गुरुसेवक निवासी खेरली गुरुना पंजाब, जोसनप्रित निवासी मोहाली चंडीगढ़, कमलजोत सिंह निवासी रोमपरखुर्द पटियाला पंजाब, तरविंदर निवासी चंदूमाजरा पटियाला पंजाब, कैलाश बिष्ट निवासी पनाई गौचर, जयदीप निवासी वार्ड नं. 6 गौचर एवं मयंक निवासी नियर ताज पैलेस गौचर को गिरफ्तार किया। सभी आरोपियों को एसडीएम कोर्ट से व्यक्तिगत बंधपत्र पर रिहा कर दिया गया है। वहीं, स्थानीय लोगों का आरोप है कि हेमकुंड यात्रा पर आ रहे कई श्रद्धालु युवक यातायात के नियमों का उलंघन कर खतरनाक तरीके से वाहन चला रहे हैं।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: 24 जून से शुरू होगा 18वीं लोकसभा का पहला सत्र, राज्यसभा का सत्र 27 जून से
Next: हूटर लगाने पर काटा चालान

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • देहरादून

गैरसैंण सत्र में 7,844 करोड़ का अनुपूरक बजट, विकास कार्यों और जनसुविधाओं पर विशेष ध्यान

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • देहरादून

विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत

AltnewsUttarakhand 26/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • राष्ट्रीय

बद्रीनाथ धाम में तप्त कुंड में स्नान के दौरान दो महिला श्रद्धालुओं की मौत

AltnewsUttarakhand 11/09/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.