Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • करवा चौथ पर रहेगा भद्रा का साया
  • देहरादून

करवा चौथ पर रहेगा भद्रा का साया

AltnewsUttarakhand 18/10/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)। करवा चौथ का पर्व 20 अक्तूबर को हर्षोल्लास से मनाया जाएगा। कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी के दिन मनाया जाने वाला करवा चौथ पर्व हिंदू धर्म के सबसे महत्वपूर्ण त्यौहारों में से एक है। करवाचौथ पर विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। जिसका पारण चांद निकलने पर किया जाता है। व्रत के दौरान करवा माता, भगवान गणेश और चंद्रमा की विधिपूर्वक पूजा की जाती है। इस साल करवा चौथ पर भी भद्रा का साया रहेगा। ज्योतिषाचार्य डॉ.सुशांतराज के मुताबिक, कहा जाता है कि भद्रा शुभ कार्यों में बाधा उत्पन्न करती है। इस वर्ष करवा चौथ पर 20 अक्तूबर को 21 मिनट तक भद्रा का साया रहेगा। करवा चौथ के दिन पूजा का शुभ समय शाम 5:46 बजे से शुरू हो रहा है। यह शुभ मुहूर्त शाम 7:02 तक रहेगी। करवा चौथ के दिन भद्रा सुबह 06:24 से 06:46 तक रहती है। करवा चौथ व्रत की शुरुआत भद्रा काल शुरू होने से पूर्व ही हो जाएगी। ऐसे में व्रती सूर्योदय से पहले स्नान कर व्रत का संकल्प ले लें।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: थल सातशिलिंग सड़क बदहाल, यात्री परेशान
Next: दीपावली पर्व को लेकर को 31 अक्तूबर का भी सार्वजनिक अवकाश घोषित करे सरकार

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.