Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • पिथौरागढ़
  • थल सातशिलिंग सड़क बदहाल, यात्री परेशान
  • पिथौरागढ़

थल सातशिलिंग सड़क बदहाल, यात्री परेशान

AltnewsUttarakhand 18/10/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

पिथौरागढ़(आरएनएस)। थल को जिला मुख्यालय से जोड़ने वाली सड़क की बदहाली पर शुक्रवार को व्यापारियों और आमजन ने नाराजगी व्यक्त की है। थल से लेकर सिल चम्मू तक सड़क में 60 से अधिक गड्ढे वाहन चालकों के साथ ही यात्रियों के लिए सिरदर्द बने हुए हैं। व्यापारियों और वाहन चालकों ने शीघ्र सड़क को गड्ढामुक्त कर डामरीकरण करने की मांग की है। स्थानीय व्यापारी प्रमोद उपाध्याय ने बताया कि उक्त मोटर मार्ग की लंबाई 52 किलोमीटर है। इसमें थल से सिल चम्मू तक 25 किमी सड़क गड्ढों में तब्दील हो गई है। इससे यात्रियों को हिचखोले खाकर यात्रा करनी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि सरकार ने बरसात के बाद लोनिवि को सड़क गड्ढामुक्त करने का निर्देश दिया था। इसके बावजूद हालात जस के तस बने हुए हैं। दो साल पहले पैचवर्क किया गया, लेकिन गुणवत्ताविहीन कार्य होने से डामर 6 माह के अंदर ही उखड़ गया। यात्रा करने में सबसे ज्यादा परेशानी बरसात के मौसम में उठानी पड़ती है। इन दिनों गड्ढों में कीचड़ भरे रहने से दोपहिया वाहन चालक दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। उन्होंने सड़क का डामरीकरण करने की मांग की है।
थल से लेकर सिल चम्मू तक सड़क के गड्ढों को भरने का कार्य किया जा रहा है। सड़क के सुधारीकरण के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया गया है।   – गोपाल गिरी गोस्वामी, सहायक अभियंता, लोनिवि पिथौरागढ़।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: उत्तराखण्ड में यूसीसी लागू करने के लिए नियमावली और क्रियान्वयन समिति ने मुख्यमंत्री को सौंपा ड्राफ्ट
Next: करवा चौथ पर रहेगा भद्रा का साया

Related Stories

WhatsApp Image 2026-10-29 at 16.36.05_11zon
  • पिथौरागढ़

जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने गंगोलीहाट क्षेत्र का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार और कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पिथौरागढ़

पिथौरागढ़ को 284 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, नौ नई घोषणाएं भी कीं मुख्यमंत्री धामी ने

AltnewsUttarakhand 25/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • पिथौरागढ़

मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाने निकले कांग्रेसियों को पुलिस ने हिरासत में लिया

AltnewsUttarakhand 25/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.